Saturday, May 30, 2015

सच है साहित्य समाज का है दर्पण।

देश में    न्याय  -अन्याय   दोनों में

न्याय कम   और  अन्याय   अधिक।

बलात्कार -बालापराध  अधिक।

अवैध सम्बन्ध और हत्या  अधिक।

पुलिस नालायक  /मंत्री भ्रष्टाचारी
सरकारी अधिकारी रिश्वतखोरी।

बदमाश आवारा बनता नायक

मारता   है  पुलिस  को ,
अनपढ़ नायक  के पीछे
नायिका पागल.
वही अमीर ,मनमाना करनेवाला हीरो
जो करता है स्मगलिंग। कालेधन /और कालाबाज़ारी /मालामाल.

यही  है कहानी  चित्र पट  की।

सच है साहित्य समाज  का है दर्पण।


Tuesday, May 26, 2015

सब ही नचावत राम गोसाई।

 चाहें  बड़ी बड़ी 
मांगें बड़ी बड़ी 
भाग्य भला तो भला 
भले ही कोशिशें बड़ी बड़ी हो 
भले ही सिफारिशें बड़ी बड़ी हो 
भगवान की कृपा ही सबसे बड़ी। 
कहा है --लिखा है हर दाने पर 
दाने दाने पर खानेवाले का नाम. 
पानेवाले का नाम. 
देनेवाले का  नाम. 
हम सोचते हैं हम ही हम है 
अपराधी बचता है
 निरपराधी फँसता है 
फंसने फंसाने 
बचने बचानेवाले 
भगवान होते हैं। 
राजा का रंक  बनना 
रंक  का राजा बनना 
सब ही नचावत राम  गोसाई। 

Monday, May 25, 2015

अच्छों के साथ रहे;


वंदना करता हूँ ,

विघ्नेश्वर   को ,

मूलेश्वर को 

आदिमूल  गज  वदना  को. 

दन्त तोड़कर लिखा महाभारत। 

मूषिक वाहन
 ,
मुक्ति प्रद ,

संतोषप्रद 
आनंदप्रद 
पार्वती प्रिय नंदन 
शिवकुमार 

ज्ञानप्रद 
ज्ञान विनायक 
निवेदन है उनसे 
कामना है उनसे 
अच्छों के साथ रहे;
सबों को करें रक्षा। 



Sunday, May 24, 2015

लाता है बेचैन.

ॐ  शान्ति ! ॐ  शान्ति ॐ !ॐ  शान्ति !

मनुष्य जीवन  में चैन कहाँ ?

गोल्ड चेइन की आशा में 
खो देते हैं  चैन. 

नौकरी की आशा में खो देते हैं चैन। 
नौकरी  मिलने पर भी चैन नहीं 
पदोन्नति की प्रतीक्षा  में । 

योग्य सुन्दर मनपसंद पति या पत्नी की आकांक्षा में. 

कदम कदम पर बढ़ते बढ़ते 
नयी मांगें ,नयी चाहें ,नयी उमंगें 
लाता  है  बेचैन. 

Tuesday, May 5, 2015

आदर्श देश -भक्त हो तो

आज   जुगलकिशोर गुप्ता जी  की शायरी पढ़ी ,

माता  ,पिता ,बेटा ,बेटी ,बहु ,सास के लक्षण  लिखा हैं 

जिससे पारिवारिक शान्ति  भंग न हो. 

यदि देश के प्रति भक्ति हो तो 

आदर्श देश -भक्त हो तो 

ऐसा  काम  करने मन में स्थान न दें  
जिससे देश के नाम कलंकित हो. 

संयमित  नियंत्रित  जीवन  

बलात्कार  को स्थान  न दें ;

काले धन ,भ्रष्टाचार ,रिश्वत क्या है 

इसका  पता न हो. 

भ्रष्टाचारी ,कालधनी ,रिश्वतखोरी को कठोरतम दंड मिले. 

चुनाव में योग्य देश सेवको को ओट दें 
पैसे लेकर  ओट देना  बंद हो. 
मनुष्य -मनुष्य में प्रेम हो ,
मनुष्यता प्रधान हो। 
देश  भक्ति में त्याग  और सेवा प्रधान हो.