Friday, December 5, 2014

तमिल कविताएँகவி ---எழில் வேந்தனின் வெளிச்சங்கள் கவிதைத் தொகுப்பின் ஹிந்தி மொழி ஆக்கம்.

                                                        

                                                                    तीली 

    आप  तो धूल में ही तो 
    फेंकते  हैं,
   अंकुरित होकर अपना 
     तेज़   मुख दिखाऊंगा.

  सद्माएं  आकर मुझमे छेद बनाकर जाएँ तो 
मुरली  का नया रूप लूँगा.
भट्टी में डालेंगे तो 
लोहे के रूप में 
टिकाऊ  बनकर आऊँगा.
जितना चाहे उतनी मिट्टी डालिए 
मेरी जड़ों को परिश्रम का समय  आया..
मैं तो सूरज नहीं बन सकता.
कम से कम तीलीतो बन सकता हूँ न ?
******************************************
            सुम्मावंतता  स्वतंत्र 

        क्या आजादी मुफ्त में मिली?

      क्या  आजादी मिली मुफ्त में ?

     लौ से चमके गांधी जी ,
    प्रान्तों के असंख्य लोग ,
    विन्ध -हिमालय की चोटी से 
   कुमारी अंतरीप सागर  तक 
   बहे खून की धारा से  
 लालिमा  फैलकर मिली  आज़ादी.

   ताला लगाए घर में 
   गुलाम सा रहकर ,
   दासता में  मूढ़ता से 
   फंसे देश में ,
  किले  तोड़कर ,
झंडा ऊँचा करके 
 वीरावेश में लड़ी वीरांगना 
झांसी रानी की वीरता ने 
सत्य की आजादी दिलाई.

शुरू हुआ सिपाही कलह ,
वीरता झाँकी हर चेहरे पर ,
शासक गोरों के शासन हिलने में
 वही शुरुआत.

दंडी में एक यात्रा ,
धरणी  पर एक मुहर.
हमेशा त्याग की परंपरा,
दिल में रखो यह स्मरण.
गंगा-कावेरी आज नहीं 
तभी जुडी थी .
सत्य के प्यास  के वीरों से 
भारत का हुआ संगम .
बंगाल भी यहाँ  आया--
व.उ. चिदाम्बरानार और वांची सीखने ,
महाकवि भारती का संघ-नाद 
मिलकर बने तीव्र संग्राम.

द्वार सब बंदकर ,
गूलियों के भरमार से 
  कायर टयर ने 
किया अत्याचार.
गूंजी बंदूकों की गोलियां;
जालियांवाला बाग़ में 
शिशु नर-नारी,बूढ़े -बूढ़ी 
उवा-युवती सब के प्राण उड़े;
उनके रक्तों की नदी बही ;
उसी में मिली आज़ादी.
पंजाब  सिंह लाला लजपति,
के रक्त की धारा सूखी नहीं ,
वीर दिलेर   तिलक के दल 
माथे पर अग्नि तिलक रख 
 वीरा-वेश में किये संग्राम .
विदेश हुए चकित.
तभी मिली आजादी.

जहाज चलाये व.उ.चिदम्बरानार 
देख विदेश हुए विस्मित 
कोल्हू खींचे जेल में ,
तभी तो मिली आज़ादी.

शहीदों की लहरें उठी नयी -नयी,
सर्वत्र आजादी के वेद गूँज उठे,
 हवा में अग्नी ताप ;
दासता के आसमान  फटा;
गन्दगी के मेघ मिटे,
आजादी की रोशनी फैली.
क्या हमें दफना सकते हो?
समझ लो वीर शैतानो!
हम तो वीर बीज ,
बोते हो तुम!
अंकुरित फूटेगी आजादी.--
यों ही वीर गर्जन करते -करते 
भगत सिंह ,सुखदेव ,राज गुरु 
लटके फांसी पर;
उनकी निज बली से मिली आज़ादी.
कठोरता से कारवास में 
घूँस रखा वीरो को;
सांस घुटकर मरे;रोगी बने;
स्वर्णिम आजादी की चमक  के निमित्त 
हज़ारों के तादाद में संग्राम के अग्नि कुण्ड में 
भस्म हुए वीर शहीद .
भारत  की  स्वतंत्रता  के काव्य में 
ये  हैं हजारों  वीर पात्र .

माता के जंजीर तोड़ने ,
उसका झंडा फहराने ,
देश की आजादी देखने 
अविवाहित रहे;

आँखों में हज़ारों ख़्वाब ,
काल्पनिक विचारों अनेक 
रखकर जिए घन्य मान्य कामराज.
ऐसे धीरों के हठ  त्याग से 
मिली है आजादी.

गुलामी  तोड़ने ,
आजादी पाने ,
दमन नीति मिटाने 
कठोर दान भोगने ,
जेल में रहने ,
लाठी का मार सहने 
हजारो  वीर पुत्रों ने डी  चुनौती.  
अपने सिद्धांत के पक्के 
देश के शहीद पुत्रों के 
असंख्य वेदना  के  सहने से 
मिली आज़ादी की हवा.

राष्ट्रपिता अनूदित கவி ---எழில் வேந்தனின் வெளிச்சங்கள் கவிதைத் தொகுப்பின் ஹிந்தி மொழி ஆக்கம்.

            राष्ट्रपिता 

दासता अन्धकार मिटाने आये   स्वतंत्रता  त्याग के  लौ.

   हे  राष्ट्रपिता!  सडकों के किनारे पर  के लोगों  की आवाज़  सुनिए.
        बने-बनाए अलंकृत चेहरों को देखकर 
        हम  आदि हो गए हैं.
तेरे  सच्चे चेहरे  का पता लगाना ,
नहीं आसान हमारे लिए.
   निवेदन  है ज़रा दें अवकाश।

ख़्वाब के बोलपट  के कट-अवुट  के चरणों पर 
तमिल कवितायें घुटने टेक 
तपस्या करने का काल है यह.

गोरे दुह्शासन चर्चिल ने तुझे कहा--
अर्द्ध नग्न फकीर.
तुझे पांचाली बनाकर  हंसी उड़ाया.
इसीलिये  हमारे जोशीले कवि 
भारती ने  लिखा "पांचाली शपथ -उद्वेग के साथ.
उस देश -भक्त चिंगारी को 
आपने स्पष्टरूप से समझा। 
उसकी सुरक्षा की बात बतायी.
तब के नेता उस अंगारे कवि  की सुरक्षाका न सके.
हम आज इसी चिंता में है --
  क्या आज के नेता ,
हमारी आजादी की सुरक्षा बिना चोट के  कर सकते हैं.
 हम प्रतीक्षा करते हैं --
रात में मनुष्य दया से कुछ छोड़ रखें कि नहीं.
उस दिन तूने धार्मिक कट्टरता  क लिए 
अपने देह का बलिदान किया.
वह धार्मिक कट्टरता आज देश को ही बलि के लिए 
माँग रही है.
आज  
भारत माता के सर से लेकर चरण तक 
पापी धार्मिक फैलाते हैं आतंक.
    तू  तो ठीक है ,आजाद भारत में जन्म लेकर,
   स्वतंत्र  भारत में तेज़ आँखें बंद कीं।
तू ने कहा-सच्ची आजादी तभी सार्थक , तब स्वर्णाभूषणों से 
सजी महिला  आधी रात घूम अकेले घर लौट जाए.

आजकल रात में क्या ,दिन में घूमना भी 
आतंक लगता है.
ऐसे समय आना हैरान  की बात नहीं ,
कुर्तों पर भी ताला लगाने पड़ें, बटन के बदले.
 हमें डर लगता है --
देश की घटनाएं देखकर 
आजाद भारत में जन्मे हम 
गुलाम भारत में  अंत हो जायेंगे.
हम नहीं चाहते ,
हमारे नेता तेरे जैसे महात्मा बने.
मन के गवाह के अनुसार 
औसत आत्माएं  बनना काफी है 
हमारा भारत इतिहास में 
साधना की चोटी पर पहुंच जाएगा.

तर्क संगतज्ञान கவி ---எழில் வேந்தனின் வெளிச்சங்கள் கவிதைத் தொகுப்பின் ஹிந்தி மொழி ஆக்கம்.


तमिल कवितायें கவி ---எழில் வேந்தனின் வெளிச்சங்கள் கவிதைத் தொகுப்பின் ஹிந்தி மொழி ஆக்கம்.

                                 प्रेम  के दास.
          
  केवट( गुह )--मेहनती वर्ग का प्रतिबिम्ब ;

घृणित  वर्ग के नए प्रतिनिधि.

विधि के कर उसको दूर रखा .
पर वह है कथा-पात्र 
नदी के जल में भीगा.

नीच कुल में जन्मा वह ,
रवि कुल का सेतु बना.
बिजली -सा  चमका.

चमेली के खेत में 
उदित मोती वह.

चन्दन के वन में 
घुटने के बल बहे 
सुखद हवा.

कुल के कारण हटा रखा पर 
वह है हीरा जंगल का  काला.

तम को दिया अपना काला रंग.
वह तो जंगल का गुलाब.

राम के पाद -स्पर्श से वंचित 

पवित्र प्रेम का पात्र  शिखर.

वह तो पढ़ा लिखा  विचित्र 
नहीं गया पाठशाला.
गहरी गंगा की में 
उसने पढ़ा शान्ति-पाठ.
आकाश ने दिया ज्ञान .
मछलियों से संगीत सीखा.
चक्रवर्ती को अपने प्यार से जीता.

तमिल कवितायें -हिंदी में अनुदित கவி ---எழில் வேந்தனின் வெளிச்சங்கள் கவிதைத் தொகுப்பின் ஹிந்தி மொழி ஆக்கம்.

                                          क्या तुम एक विश्वविद्यालय हो ?

 मैंने कहा -मेरे अश्रुओं में 
  असीमित घनमीटर  की वेदनाएं हैं.
तुम   ने अपने तकनीकी हाथों से 
स्पर्श करके 
 उनको बहा दिया.
देह भर आतंरिक चोटें है  तो 
तूने अपने स्टेतसस्कोप अदरों से 
जाँच  की तो  चोटों का दर्द नदारद.
मैंने कहा -मेरा ह्रदय पारेजैसा है 
किसीसे चिपकेगा नहीं.
तुमने  अपने पिपेट नयनों से चूस लिया.
क्या तुम अपनी   रसायिनिक  जांच पूरी  कर चुकी  हो.?
**********************************************************

                 माँ  टेरसा.

 गंदे आदमी भी ,
माँ के हाथों से सुन्दर बन गए.
रोते रोगी ,कुष्ट रोगी 
माँ के रिश्तेदार बने.
कीड़े के घाव धोने
मुस्कराहट के फूल बनी माँ .
भूमी में नई चांदनी छिडकी 
चाँद बनी.

ठुकराए  घृणित लोगों के 
मन में मधुरस बनी.
पवित्र नारी बन 
भूमि पर चलती -फिरती 
   विश्वास  की लौ  बनी.
उनके प्यार का पात्र बनी .
दरिद्रता की क्रूरता  के हाथों में 
कष्ट  सह्नेवालों को हर्ष की वर्षा बनी.
कूड़ेदान में पड़े अनाथ बच्चों की माँ बनी 
सभी अनाथों को पूजनीय बनी.
आंसू पोंछने के कर बनी 
प्यार ही ईश्वर , केसंदेश 
माँ की ज्योति  को 
ह्रदय में प्रज्वलित करेंगे.
vruddhaavastha
वृद्धावस्था 
अवस्थाएँ   चार  तो 
बालावस्था  में अवलंबित ,
जवानी में वीर धीर  गंभीर 
जवानी का जोश.
प्रौढावस्था   एक तरह का ढीलापन 
वृद्धावस्था तो बैठकर सोचना 
कैसा था गुजारा हुआ ज़माना?
हम ने क्या सोचा ?
हमने क्या किया?
हमने कितना कमाया ?
कितना भोगा ?कितना त्यागा?
अच्छे  कितने ?बुरे कितने ?
कितने  को लाभ पहुँचा?
कितने को बुरा/
कितना प्यार मिला? कितना नफरत ?
कितना खोया?कितना पाया?
कितनी सम्पत्ती जोड़ी ?
कितनी  छोडी?
कितनों को छेड़ा?
कितनों  को छोड़ा?
इतने हिसाब -किताब ?
उठने का बल नहीं ?
घुटने के बल सरकना भी दुर्बल.
विचारों की तरंगें तो उठती रहती है.
जब तक साँस,तब तक आशा..
झुर्रियों का चेहरा ,
हाथों का कम्पन 
पर  विचारोंके ज्वार -भाटा
यही है विरुद्धावस्था   वृद्धावस्था  में.

Monday, December 1, 2014

तमिल कवितायें -हिंदी में अनुदित கவி ---எழில் வேந்தனின் வெளிச்சங்கள் கவிதைத் தொகுப்பின் ஹிந்தி மொழி ஆக்கம்.

प्रिय दोस्त,
    नमस्ते.  मैंने जो तमिल की कवितायें हिन्ढी में लिखी है ,भेज रहा हूँ .कृपया उसमें गल्तियाँ या 

अन्य  कोई गल्तियाँ हो तो सही करके अपने विचार भी लिखना.

   कोई   हिंदी प्रांत वाले तमिल  सीखना चाहें तो SBM SCHOOL फेस बुक में देखिये.और दोस्तों को भी  बताइए.


   कविता 
**********
१. प्रात:काल 

    क्या यह  सुगन्धित हवा है   ,

जो श्वास को  करती  है  स्वच्छ .

 क्या  यह तम  दबानेवाले 

पंकज जल में भीगे  पाद हो.

क्या यह क्षितिज  में उगे ,

तडके के द्वार  पर .

संगृहीत  खुशबू है ?

सोर्योदय से ज्यादा 

मैं  तुझसे  करता अति प्यार.

ज़रा सा समय  ,
लेकिन मेरेलिए 
रोमांचित समय.

बिस्तर  के कब्र में 
अस्थायी नींद से 
हर दिन जीवित होते समय 

तू ही अपने मृदु होंट से 
चूमकर जगाते हो .  ..हे प्रातःकाल.
**************************************
 २. पोंगल -तमिल त्यौहार 
************************
नए जीवन  में उमड़ पड़े हर्ष 

यह तो त्यौहार अति मधुर.

इस पर्व पर  बधाई देने 

करों मैं  कविता लेकर आया हूँ.

कर मिलाता हूँ.

यह तो पर्व पोंगल का  ;
  अर्थात  हर्ष उमड़ने का.

परिश्रमियों  का इच्छित त्यौहार.
फसलों में हरियाली 
अपने धान्यो की दृष्टी फैलाकर 
दिवाकर को धन्यवाद देने 
मेहनतियों  का सांस्कृत इच्छित त्यौहार.


यह त्यौहार है  किसानों का ,
जोत-जोतकर भूमि को,
परिश्रम के फ्ल्स्वूप 
रंग-बिरंगे फूलों  से  भरा दिया.

रंगीले त्यौहार.
हल का महत्त्व तो बैल के कारण 
अतः बैलों की पूजा का त्यौहार.
पालतू जानवरों के लिए 
भोज का त्यौहार.
भूख मिटाने  पाक-क्रिया में लगी ,
भोजन लाई महिलाओं का त्यौहार.

दिल में पनपने वाले प्यार ,
खेत में उगनेवाले फसल 
दोनों की रक्षा में लगी 
कन्याओं का त्यौहार ;

यही एक त्यौहार 
मेहनती ही इसकी उत्सव मूर्तियाँ.
ये तो आँखों देखी गवाहें .
 दिल में जो यादें हैं 
उनकी तो कुछ करेंगे 
निदर्शन सत्य बातें.

इन गन्नों के मीठापन के लिए 
रासायनिक नमकों के साथ ,
पसीने के नमक भी तो 
डालने पड़ते हैं.
मिट्टी खोदते समय 
कुडताल की चोट तो 
पैरों पर भी पड़ती हैं. 
जल सहित खून की धारा भी तो 
मिलकर बहती है.
आज इस संभव को भी सोचेंगे दिल में.
परिश्रमी  लोगोंके  कौशल के 
पुरस्कार स्वरुप 
भूमि माता फूल को 
प्रसवित करतीहै.
सूर्य ताप की उपेक्षा करके 
पसीने में तरकर 
किसान क्यों कठोर मेहनत करता है?

मन को आनंदप्रद  इस हर्षोल्लास  पर 
आप से एक निवेदन  करता हूँ ---
मेहनती  किसान है साथी हमारे.
उनको मुफ्त में कुछ देने की 
नहीं ज़रुरत.
केवल आप उसको उचित इज्ज़त दें .
तभी भू -देवी  खुश होगी.
*************************************************
3.
स्वतंत्रता दिवस -
स्वर्ण जयंती -वीरों को प्रणाम
********************

स्वतंत्रता देवी के गर्भ गृह  में 
आराध्य दीप के रूप 
जन्मे  भारतीयों.!
पूरब के अन्धकार को 
मिटाने भगाने 
लाठी लेकर भारत भर घूमे 
महात्माओं,!
एकाधिपत्य के शव-संदूक के लिए 
अपनी हड्डियों से कील बनाए 
पौरुष सिंहों !

जब जब स्वतंत्रता के दीप 
सर्दी -गर्मी में बुझने के थे 
तब तब अपनी रक्त धारा बहाकर 
स्वतंत्र  दीपों  को प्रज्वलित कर 
प्राण दिए शहीदों!

स्वतंत्र की मान  मर्यादा 
उड़ते समय 
जहाज चलाकर
मान की रक्षा  को किनारे लगाये 
स्वाभिमानी महानिभावों.!

राष्ट्रीय झंडा फहराने 
अपने को फांसी पर चढ़ाए 
फांसे के रस्से को चूमे 
वीर  त्यागियों!

अपनी वीरता भरी कविताओं से 
अग्नी कविताओं को  उगले  ,
एटटायपुर  के   {भारतियार  }
ज्वालामुखी कवितायें !

स्वतंत्रता  के स्वर्णिम 
मुलायम लगाकर ,
गुलाम भारत में आहुति हुए 
देश भक्तों!

आजादी के श्वास  दिलाने 
सांस घुटकर  
घोर जेल में  प्राण दिए 
अनजान शहीदों!

आप के  वीर यज्ञों  के कारण 
मिले विजय फलों के 
स्वाद हम ले रहे हैं.!

उन दिनों में सुरक्षा की माँग में लगे 
भारत  में आज 
 दूसरों की मदद करने 
की  क्षमता   है,
यह देख,  भौंहे चढाते हैं लोग.

आज हमारी विद्वत्ता देख 
जिनतक हम पहुँच नहीं सकते ,
वे  खुद  आ  रहे हैं .
हमारे स्पर्श के लिए तड़प रहे हैं.

हमारे खाली हाथ को 
विजयी हाथ बनाए 
स्वतंत्रता संग्राम के वीर त्यागियों को 
वीर  सलाम !वीर प्रणाम !
तड़के हुए ,सुबह होने देर नहीं.