Wednesday, November 8, 2017

आत्म मंथन (ச)

मनुष्य समाज,
घर परिवार

व्यक्ति   को

मानसिक संतुष्ट के लिए

सोने के पहले

बहुत सोचना है,


किस के बारे में.

सबेरे से ऱात तक

हमारे कर्मों में
कितनी सफलता मिली,
     कितनी असफलता मिली.

कितने हम से सुखी हुए ,

कितने दुखी हुए,

कितने भले किये

कितने  बुरे.

हमारे कर्म अपने को

कितना आनंदप्रद रहा,

कितने कर्म आम सभा में

 कहने योग्य रहे,

कितने खुद को लज्जित किये?

यही  आत्म मंथन

मनुष्य को ईश्वर तुल्य बनाएगा.

मनुष्य को सुधारेगा.

आगे बनाएगा.

आत्मचिंतन मंथन

संतोषप्रद होंगे.

Saturday, November 4, 2017

सोचो समझो सनातन धर्म का उद्धार करो (स)



सोचो समझो,
सनातन धर्म का उद्धार करो

हमारे मन की गहराई में ,
भक्ति असली है तो
गंभीर विचार करना ही आत्म मंथन.
प्यार की बातें , खूब सूरत लडकी
विश्वामित्र की तपस्या भंग .
बड़े -बड़े राजा महाराजा के चरित्र व् राज्य पतन .
फिर भी बाह्याडम्बर से सनातनधर्मवासी
कर्म फल , भाग्य-फल , पापों का दंड कह
मनुष्यता के दान -_धर्म छोड़
मनुष्यों में उच्च-नीच भेद भाव उत्पन्न कर
हीरे के मुकुट , सोने के कवच से
देवी-देवता- और ढोंगियों को अलंकृत कर
उत्सव के नाम , भक्ति के नाम ,
समाज-दीन -दुखियों की सेवा भूल ,
ईश्वर के विसर्जन के नाम
गरीबों को भी नहीं , समाज को भी नहीं ,
ईश्वर और धर्म संस्थापनों को ही नहीं ,
करते तन -मन धन का व्यर्थ प्रयोग .
तेरसा आयी , ईसाई आये , सेवा में लगे ,
धर्म परिवर्तन आसान से होने लगे .
दलितों को कनवर्टेड ईसाई बनाए,
अपम्मानित मनुष्य जागने लगे ,
ऐसे जनकल्याण के कार्य में लग
परिवर्तित धर्मियों के मानसिक परिवर्तन लाना
आत्म-मंथन के सिवा और कुछ नहीं.
आत्मा कहती है बिना अंग्रेज़ी के
जागरण असंभव .
सामाजिक क्रान्ति असंभव.
दलितों को आज भी इतना अपमान .
आरक्षण की नीति से उच्चवर्ग और देशोन्नति,
बुद्धीमानों और होशियारों का अपपान .
न नौकरी, न उन्नति. फिर भी
हिन्दुओं में इंसानियत की कमी ही लगी.
गरीबों को, दलितों को उचित शिक्षा दो ,
विदुर के जैसे बुद्धिजीवियों को
हटाकर अछूत कह दूर मत करो .
स्वरचित अनंत कृष्णन द्वारा . आत्म चिंतन के लिए

Saturday, October 28, 2017

खिले विचार खुले - भारतीय संत संस्थान --3(स)












संत श्री रमणर.

  कलंकित मन को

  सही दशा में
 ले आने 
कुछ उपाय हैं.

 वैसे मन को

तुझमें  से

 निकालकर

  फेंक देना चाहिए.


उस के मूल की

खोज करनी चाहिए.

अहंकार  को मन से

 मिटाना  चाहिए.

   सब के पार  की

    परमेश्वर  शक्ति

   जब तुममें 

  बन जाता है,

  तभी तेरा मन

तेरे वश में आएगा.

 वैराग्य का तात्पर्य  है,

 मन में जो भी विचार आते हैं,

 उनको उत्पत्ति के
  समय  में  ही
 मिटा देना  चाहिए.

श्वास   एक  घोड़े के समान  .

मन उसपर  सवारी करके

नियंत्रण  करने  से
 सवारी करनेवाले भी
नियंत्रित होते  हैं.

सांस नियंत्रण  ही

प्राणायाम  है.
 साँस  नियंत्रण और मंत्रोच्चारण

द्वारा  ही मन का  नियंत्रण  कर सकते  हैं.

मन और साँस  जुड़ना  ही   ध्यान   है.

दोनों जितना गहरा  होता  है,

उतना ही  मनुष्य सहजता

प्राप्त करता  है.
मन   का  नियंत्रण  ही ध्यान  है.

मौन रहने  का  मतलब है ,

अपने  बारे में आप  ही

सवाल करके जवाब भी पाना.

तब   तुम अपने को पूर्ण रूप  से 

समझ  सकते  हो.

मैं   कौन  हूँ ?

  इस  विचार  में   मन को  लगाने  पर ,

आँखें  खुलेंगी

   कि 
 मन   भी  मैं  नहीं,

मनके विचार   भी 

मेरे   नहीं,

ये  विचार   ही 

 आत्मानुभव    होगा.

तुम  सच्चे स्वरुप   को 

जानते  हो  तो 

ह्रदय  कमल  में  सच्चे

 सूर्य प्रकाश जैसे

अपने  आप

  सचाई  की  रोशनी

 प्रकट होगी.

 पीडाएं मिटेंगी और
 मन  निर्मल होगा.
सच्चा  आनंद  उमड़ेगा.
 सुख  ही  आत्म स्वरुप  होगा.

( महर्षी रमण , तिरुवन्नामलाई .तमिलनाडु)


Friday, October 27, 2017

खिले विचार खुले --भारतीय संत चिंतन --2 (स)


महावीर

हम  ज़िंदा
 रहते  समय
जो सद्कर्म
करते हैं ,
वे ही  हमें 
अमर  कीर्ति की ओर
ले जायेंगे .
जब  जब  हम
बुजुर्गों  को  ,

बच्चों  को ,
 गूँगे  बहरों  को ,
विदेशियों को ,
गरीबों को देखते  हैं ,
उनको करुणा  के
 पात्र  समझकर ,
उनकी आवश्यकता
 पूर्ती करनी चाहिए.
शरणार्थियों  की
रक्षा करना ,
आश्रय देना,
मदद माँगनेवालों की
 सेवा  करना ,
अभय दान  है.
वह दानों में  से
 बड़ा  दान   है .
बड़ों  और  अच्छों को
हम जो भी छोटी -सी
मदद  करेंगे ,
वह हमारे लिए
बढ़कर  साथ  रहेगी.
देने  की आदत   चाहिए .
दान  देनेवालों  को
कभी रोकना  न  चाहिए.
जिन्दगी  में   
परायों  की चीज़ों को
अपना  न  बनाकर ,
दूसरों  की भलाई में  ही
अपनी  भलाई
सोचनी चाहिए.
ऐसे सोचनेवाले 
चन्दन पेड़  के
 समान   होते  हैं .

चन्दन के पेड़
 घिसकर
दूसरों को
सुगंध  देता  है.

वैसे  ही  मनुष्य   को
 दूसरों की सेवा
और भलाई  के  लिए 
जीना   चाहिए .
बुराई  न  करके ,
जीने  की  जिन्दगी  ही
श्रेष्ठ जीवन   है.
दुखों  को सहने का
 मन  चाहिए.
हमारे जीवन
रेशम की गद्दी नहीं ,
    कंकट और काँटों  से
भरे   जंगली मार्ग हैं.
लालच मुक्ति  मार्ग  की
 बाधा है.
लालची अपने चारों  ओर
 दुश्मनी बढ़ा लेता  है.
क्रोध मनुष्य की आयु को 
घटा  देता  है.
क्रोध  मानसिक  चिंता  को
बढ़ा   देता  है.
क्रोध ,
ईर्ष्या के  बुखार,
कृतघ्नता ,
बेकार  हठ
आदि
  बुरे  गुण होते  हैं.
हमारे कल्याण   कार्य  ही
हमें अमर कीर्ति
 की ओर
 ले  जायेंगे.

Thursday, October 26, 2017

खिले विचार खुले --भारतीय संत चिंतन --1 (स)

    भारत  में सद्विचारों की

कमी नहीं हैं,

  जितने महानों के 

उपदेश निकल  रहे  हैं ,
   उतने  ही

 तीर्थ   स्थानों  में

         ठग    भी 

 ठगने में चतुर   हैं.

   आज  से 

  आदी  शंकराचार्य   से  लेकर

   माता  अमृतानंद मई  तक   के सदविचार

 जो   उनके मुंह  से  खिले  उन्हें

 हिंदी  में खोलने  के विचार  में 

 तमिल  से  हिंदी में अनुवाद करने

  मैं  लगा  हूँ.

 श्री  गणेश जी  के  नाम   से 
श्री  गणेश करता हूँ ;

 निर्विघ्नता   से

  पूरा   करने  का अनुग्रह करें.

     पाठकों  से  निवेदन है ,

    इस अनुवाद के   गुण-दोष   के

विचार प्रकट कीजिये.

  जिससे  सुधरने और भी मन लगने की

 प्रेरणा   और   प्रोत्साहन  मिलें.

    सर्वेश्वर  सब को  भला  करें .
************

          आदी   शंकराचार्य   के चिंतन
                   
  देवी  माता   को

 मन  में   बसाकर

 प्रार्थना  करनी  चाहिए.

     भय एक रूई का बोरा हैं ,

उसे जलाने वाली अग्नि

ज्वाला  देवी  हैं.

 भय के नागिन के   लिए 

 वह   नेवला  है.
 अपने भक्तों    के दुखों को 

मिटाने के  गुणवाली हैं.
 ईश्वर को भक्तिपूर्वक

 प्रार्थना करनेवाले    को 

ऐश्वर्य   मिलेगा  ही .
मनुष्य  जन्म में

बहुत बड़ा  भाग्य

 स्वस्थ तन    ही  होता  है.
स्वस्थ  शरीर  के  लिए 

 मन   की   चंचलता   को 

 नियंत्रण में  रखना  चाहिए.
     ज्ञान  ही मोक्ष पाने  का

 सीधा  मार्ग  है.
  बिन  आग  के

पकाना  असंभव  है ;
 वैसे  ही   बिन  ज्ञान    के

  मोक्ष    संभव  नहीं  है.

पंचेन्द्रिय
 तेरे  नियंत्रण  में   हैं  तो

   अपने   आप
 जो   कुछ   मिलता  है ,
उनसे  संतुष्ट  रहो.

   जो भी  विषय  हो ,

उससे  निस्पृह 
तटस्तथा   से  रहो ;

  सांसारिक लोगों  की    प्रशंसा 

और   निंदा     की  उपेक्षा  करो .

 एकांतवास की चाह  करो.
चित्त  को भगवान   पर  लगाओ.
जो  अपनी  सारी इच्छाओं को

 तज  देता  है, 
 वही सच्चिदानद  परमेश्वर    के

  प्रत्यक्ष   दर्शन  कर    सकता  है.

निष्काम  सेवा करने   से 

  मानसिक गंदगी    मिट  जाती  है.
.
बिना काम  करके

 मन  को  साफ रखना

मुश्किल     है.

 पंचेन्द्रिय तेरे  नियंत्रण  पर

आजाएँगे     तो 
  मन     की गहराई   में  वास  करने  वाले
  ईश्वर   के  दर्शन करना     निश्चित  हो   जाएगा.

Wednesday, October 25, 2017

चिंतन (स)


हिंदी प्रेमी - मुख-पुस्तिका  के

दोस्तों को प्रणाम .

हिमालय से  लेकर

 कन्याकुमारी तक के

यात्रा जो भी करते हैं ,

चेन्नई केंद्र रेल अड्डे से

 जो यात्रा करते हैं ,

वे भले ही कट्टर हिंदी- विरोधी हो ,

फिर भी हिंदी सीखने की आवाश्यक्ता को

अनिवार्य मानते हैं.

मुम्बई जाने वाले दो ही महीने में बोल चाल

व्यवहारिक हिंदी बोल लेते हैं.

कन्याकुमारी, रामेश्वरम मुझे ऐसे लगा

कितने लोग राष्ट्र भाषा बोलते हैं;

पर राजनीति में जीतने

तमिल का यशोगान करते हैं ,

हर एक हिंदी विरोधी -दल के नेता और बेनामी

केन्द्रीय स्वीकृत पाठशाला ही चलाते हैं .

देव विरोध के सब नेता बेनामी द्वारा मन्दिर बनवाते हैं.

बगैर प्रार्थना के , ज्योतिषों की सलाह के

एक तिनका भी नहीं हटाते.

जब मैं बच्चा था ,

तब के सारे मंदिर सरकार के हाथ में ,

अतः आजकल कई निजी मंदिर बनवाये गए हैं.

मस्जिद ,गिरजा घर की संख्या तो

भारतीय लोगों के मन की उदारता दिखाती हैं .

हर हिन्दू  मन्दिर के अतिनिकट ,

 एक भाग मस्जिद .

तिरुच्ची में , तिरुप्परंकुन्रम में.

पूजा सामग्री मुसलामानों के टोपी लगाकर

पलनी में ही नहीं,

चेन्नई में भी दूकानें हैं .

राजनैतिक स्वार्थ नेताओं को

देवता न मान

युवक युवतियाँ

 देश की भलाई चाहने लगेंगे तो

भारत में जो धार्मिक कट्टर लोग

 जैसे ओवासी
दुम दबाकर
 एक कोने में बैठ जायेंगे .

गाँधी भजन ही देश को
 मजहबी लड़ाई से बचेगा.
"रघुपति राघव राजा राम ,
ईश्वर अल्ला तेरे नाम ,
सबको सन्मति दें भगवान.

Tuesday, October 24, 2017

संग और समाज ( स)

सार्थक जीवन हैं
संग रहने में .
सत्संग देता मानसिक शांति -संतोष. दुष्संघ देता
दुर्विचार.
आतंक संस्थान के संग में
बेरहमी परिणाम ३२५ बालकों की ह्त्या.
कायर संग और वचनों से मन दुर्बल.
परिणाम मधुशाला /धूम्रपान /वेश्यागमन
आत्म हत्या तक बुरे विचार.
ताजमहल बुराई प्रेम का ,
रूपवती देखो , भले ही शादी सुदा हो ,
पति को मारो , पत्नी को उठा लाओ.
पहले पति को ठुकरा दो.
उठायी लाई रखैल पत्नी को
प्रेम का महल बनाओ ;
बुराई और अत्याचार अन्याय का प्रतीक.
परिणाम अपने बेटे के ही कारण
कारावास का दंड.
ईश्वर या खुदा के विश्वासियों के संग
यह कयामत देखो ,
दुष्संग संग, संग का परिणाम.
खान वंश देखो , गांधी जोड़ बनिया वंश .
पिता का परिचय वंश अब बदल गया गांधी वंश .
देखो पति छोडी , पुत्र को तजी, अल्प आयु में
आदर्श प्रधान मंत्रियों की हत्याएं .
यह ईश्वरीय दंड जान ,
भलाई -बुराई नगरवाला कितनों की हत्याएं
परिणाम दंड प्रत्यक्ष.
सोचो सत- संघ का महत्त्व ,
समाज से जानो , ईश्वरीय दंड निश्चित .
सत्संग में रहो ,
देश के कल्याण में लगो.
पद पर जो हैं , चुनाव लड़कर ,
उनके व्यक्तिगत जीवन की अशांति देखो ,
अध्ययन करो , आगे आद्यात्मिक आदर्श संग में रहो.
आजकल के नकली आदर्श आश्रम वासियों को
ईश्वर व आपके बीच का दलाल मत बनाओ.
खुद भक्त बनो , प्रहलाद -सा नरसिम्ह जैसे
ईश्वर की कृपा पात्र बनो.
दलाली में व्यापार, जानकर भी दलाली का संग
ले डुबायेगा , अशांति ही बचेगा जान.
ईश्वर का निर्दयी अपमान , यह तो बाह्याडम्बर का
मिथ्या व्यवहार.
अन्नदाता किसान गरीबी में आत्महत्या,
आदी देव श्री गणेशजी , श्री गणेश करते हैं काम
पर करते हैं अपमान. काली का अपमान.
तुम ध्यान कर , देवी -देवताओं को पाओगे उद्धार.