अहिंसा
एस. अनंतकृष्णन, चेन्नई, तमिलनाडु। 19-11-2026
अहिंसा परमो धर्म।
किसी का अहित न करना भी अहिंसा है।
झूठ न बोलना भी अहिंसा है।
बेईमानी न करना अहिंसा है।
भ्रष्टाचार से दूर रहना अहिंसा है।
रिश्वत न लेना भी अहिंसा है।
यह कैसे?
ये सब मानसिक हिंसा के ही रूप तो हैं!
जीव-वध भी हिंसा है।
हिंसारहित जीवन कठिन है।
जैन मुनि मोरपंखी लेकर चलते थे,
ताकि एक छोटी-सी चींटी को भी
कोई हानि न पहुँचे।
युद्ध में हिंसा की पराकाष्ठा होती है।
क्रूर सम्राट अशोक ने देखा
रणभूमि का विनाश और नरसंहार।
तथागत बुद्ध के उपदेशों से
हिंसक अशोक का हृदय परिवर्तित हुआ।
हिंसा का मार्ग त्यागकर
अहिंसा, सेवा और करुणा का मार्ग अपनाया।
इस प्रकार वह महान सम्राट अशोक बना।
भले ही आज़ादी की लड़ाई में
गरम दल का भी योगदान रहा,
लेकिन अहिंसा और सत्याग्रह का
अपना विशिष्ट स्थान रहा।
यही है अहिंसा का महत्व!
हिंसा दुश्मनी बढ़ाती है,
अहिंसा मानवता जगाती है।
No comments:
Post a Comment