Search This Blog

Tuesday, October 9, 2018

जिंदगी

जिंदगी  त्याग के लिए ,
जिंदगी भोग के लिए.
जिंदगी खुशी से जीने के लिए।
कितने लोगों से यह संभव है ,पर
त्यागियों के बिना संसार सुखी नहीं।
माँ -बाप के त्याग से  बच्चा पलता  हैं.
राष्ट्र सेवकों के परिश्रम से
देश का विकास होता है।
पुलिस ,सैनिक आदि के त्याग से
अमन चमन का जीवन बिताते हैं.
किसानों के परिश्रम से भोजन मिलता हैं।
शिक्षित और चतुर लोगों की योजना से
देश का विकास होता है.
आध्यात्मिक लोगों के उपदेश से
अनुशासन ,सत्य ,अहिंसा ,दानी ,दयालु
 के कारण परोपकारी  होते हैं.
भोगियों से देश का पतन ,
त्यागियों से देश का उत्थान।
व्यवहार में देखें तो स्वार्थियों
और भोगियों का पारा बढ़ता है.
त्यागी बेचारा भला आदमी बन जाता है.

Monday, October 8, 2018

जलाओ ,अहिंसा प्रेम का ज्ञानदीप .

सरस्वती देवी ,
शक्ति दो
वाणी की शक्ति दो ,
ज्ञान दो,बुद्धि दो ,
कलाएँ हैं चौंसठ कहते हैं
उनमें से जनकल्याण,
जन जागरण
जी परिवर्तन
दुष्टों दिल को
क्रूर अशोक को
सम्राट विश्वहितैषी
अशोक महान
बनाने की शक्ति
सप्रेम मधुर करुणामयी वाणी में ,
ऐसी ज्ञान-शक्ति दो।
विश्व में मनुष्यता के जागरण दो ,
जलाओ ,अहिंसा प्रेम का ज्ञानदीप .

Sunday, October 7, 2018

कब तक नाचूँ पता नहीं?

मुझे  मालूम नहीं जीने की कला.
जग जीवन में जीने की सबेरा नहीं मिली.
नकारात्मक विचार सकरात्मकिता से अति तीव्र.
सामाजिक गलतियों के साथ
काल मेल बिछाकर
खुशामदी जीवन जीना
असंभव नहीं,
तीन बार यम के दरबार जाकर लौटा हूँ,
अन्याय के साथ रहा तो
अच्छा   ही रहा,
न्याय का दीवाना बना तो
 अकेला पन ही जँचता है.
भगवान मुझे नचा  रहा है.
नाच रहा हूँ
कब तक नाचूँ  पता नहीं?

आज के विचार

आज के विचार  जो मन में उठे
वह है कर्तव्य निभाना।
इस विचार मन में आते  ही

कर्म करो ,फल भगवान  की देन.
दूर  रहने पर भी  हमें
अपने कर्तव्य निभाने
भगवान  के द्वारा मनुष्य से प्रेरित  बुलाआ।
क्यों मन में चंचल ?
अब भी मुझे पूर्ण ज्ञान न मिला।
न देखो इर्द गिर्द ,न सुनो इर्द गिर्द
नाम लो भगवान का ,
मिले कर्तव्य निभाओ।
हम नहीं सुख निर्माता।
हम नहीं दुःख निर्माता।
हम नहीं स्वस्थ तन निर्माता।
हम नहीं बाद कर्म करता।
हम नाहीब सद कर्म करता।
हमारा जन्म  किसी उद्देश्य से हुआ.
हम नहीं जानते उद्देश्य क्या है ?
हम  खुद लक्ष्य के निर्माण करते जाते।
लक्ष्य के अवरोध में कितनी माया?
कितनी गर्मी-कितनी छाया।
हम तो लट्टू ,घुमानेवाला सर्वेश्वर।
करो कर्तव्य,घोड़े के नकेल पहन चलो.
होगा तेरा लक्ष्य सफल.
आज  स्वरचित ---by -s .Ananda krishnan 

Friday, October 5, 2018

भगवान का अनुग्रह

मनुष्य का जन्म
रुदन और हँसी में
नालायक रूप में
तीन किलो के वजन में
 मनुष्य का यह रूप
 कर्तव्य निभाने के लिए
अपने आसपास के दिन
दुखियों की
सेवा के लिए,
समाज के उत्थान  के लिए.
राष्ट्र  की सेवा केलिए.
न हुंडी में डालकर
लुटाना के लिए.
वह धन, वह सोना, वह हीरा
वह चाँदी, वह पपंचलौह
नकली  बनकर.
मंदिरों में.
असली
राजनीतिज्ञ
नास्तिक अधिकारी
लुटेरे, स्वार्थ विदेशी
गजनी, गोरी जैसे
विधर्मी  लूटने के लिए.
सेचिए नंगे बदन से
जन्मे लोग, धन कमाकर
मंदिर के तहखाने में
गाडकर लट्ठों को देने नहीं,
सोचिए दीन दुखी गरीबों को
अपने नाते रिश्तों को
देने के लिए,
प्रतिभा शाली  छात्रों  को
पढाने के लिए.
तभी भगवान का अनुग्रह मिलेगा.
हीरे का मुकुट, सोने का आभूषण  देकर
फिर नकली बनाने और लूटने नहीं.

बंद

पेड काटो,
धन जोड,
कृषि बंद
वर्षा  बंद
महँगाई ज़्यादा.
अकाल पीडित रह.
यंत्रीकरण प्रदूषण
भ्रष्टाचार  धन
रोग युक्त रह.
शांति युक्त रह.
अपराधी को है
चुनाव लड जीतने का अधिकार.
ताकत नर रावण जैसे
लोगों का कृत्य अपराध .
हाई की में कह
पेड काट भीना पीढी को
सूखा रख.
स्वरचित: यस. अनंतकृष्णन

Thursday, October 4, 2018

दूर और पास

வணக்கம்.
नमस्कार.
न दूर हम न पास हम.
यों सोचना ही सही.
पास हम, भाषा न मालूम है तो
दूर हम!दूर है हम!
अंतरजाल कर देता है पास.
दूर है हम जब धन नहीं
हमारे हाथ में.
अति निकट है ईश्वर.
पर अति दूर.
माया का पर्दा पट्टी बाँध.
मोह, ईर्ष्या, लोभ, लालच
आलिंगन में दूर कर देता सर्वेश्वर को.
जवानी पास, दीवानी पास
संपत्ति  पास पर दूर कर देते
नाते रिश्ते,
अकेले में बीते ,
बुढापा में अकेले
सब पास सब दूर
दूर पास के  होड में
कफन ही अंत तक  पास.