रानी लक्ष्मीबाई
वीरांगना का त्याग और राष्ट्रीय वेदना
एस. अनंतकृष्णन, चेन्नई, तमिलनाडु।
भारतीय नारी अबला नहीं,
सबला है।
डरपोक नहीं,
वीरांगना है।
परंतु देश में
मुट्ठी भर लोगों के साथ
कुछ भारतीय भी
अंग्रेज़ों के वेतनभोगी थे।
यही वेदना
भारत के इतिहास के मूल में है।
एक ओर वीर और वीरांगनाएँ,
देशप्रेमी स्वतंत्रता सेनानी,
दूसरी ओर अंग्रेज़ी सेना में
भारतीय सिपाही।
अंग्रेज़ों के हुक्म पर
वे अपने ही भाई-बंधुओं को
निर्दयतापूर्वक मारने को
तैयार थे।
वतन या वेतन?
यही वीरांगना की वेदना का सार है।
आज भी वंदे मातरम् की उपेक्षा,
राष्ट्रगीत के सम्मान पर प्रश्न,
राष्ट्रप्रेम की भावना में
अनेक मतभेद दिखाई देते हैं।
वीरांगना के त्याग को,
उनकी आत्मा की शांति को,
सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए
कौन तैयार है?
वीरांगना का योगदान
क्या हम फिर भूल जाएँ?
भ्रष्टाचार, रिश्वत,
वोट के लिए नोट—
क्या यही स्वतंत्रता का प्रतिफल है?
लक्ष्मीबाई का बलिदान
तभी सार्थक होगा,
जब देश में रहकर
राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम के विरुद्ध
आचरण करने वालों के स्थान पर
हम स्वयं राष्ट्रहित में कार्य करेंगे।
चिरस्मरणीय वीरांगना!
चिरअनुकरणीय वीरांगना!
आपकी आत्मा को प्रसन्न करने के लिए
केवल जयकारे लगाना पर्याप्त नहीं।
आपके त्याग को स्मरण करके
अपने आचरण में उतारना है।
कहने में नहीं,
करने में लगना है।
No comments:
Post a Comment