नमस्ते वणक्कम्।
सरस्वती राष्ट्रीय साहित्य मंच को
तमिलनाडु के हिंदी प्रेमी प्रचारकों की ओर से
वणक्कम्। प्रणाम।
आज का विषय है शैशवास्था जीवन की नींव।
होनहार बिरवान की होती चीखने की पात
अंकुर के फूटते ही पता चलेगा,
पौधे कैसे हैं? पनपेगा कैसे?
वैसे ही जन्म से कर्ण कवच कुंडल से,
कबीर के दाँत सहित जन्म से,
सिद्धार्थ की जन्म कुंडली से,
महानों के जन्म से
पता चल जाता है कि
वे कैसे महान बनेंगे।
महान बनने बचपन से ही
आदर्श नसीहतें सिखानी है।
सत्संगति का अधिक महत्व है।
डाकू के घर में पले तोते
मंडण मिश्र के यहाँ प्ले तोते
बोली में कितने बड़े अंतर।
बचपन में पहले साल से तीन सालों में
दिमाग के विकास में करोड़ों नशों के
जुड़ने का कार्य होता है।
तब वै माता-पिता,नाते रिश्तेदारों के
व्यवहार,भाषा शैली, प्रेम-नफरत,
क्रोध, ईर्ष्या, मधुर और कठोर वचन का
अक्षरशः पालन करते हैं।
फिर समाज का प्रभाव पडता है।
साहित्यिक संस्कृति, राजनीति, पर्व
आदि का प्रभाव पडता है।
पाठशाला की शिक्षा, चरित्र गठन,
सामाजिक मर्यादा, संयम आदि
का अध्ययन होता है।
शैशव काल से तन मन के स्वास्थ्य पर
ध्यान देकर बुनियाद डालना है।
अतः शैशवास्था में पक्का बुनियाद डालना है।
तमिल में एक कहावत है,
ऐंदिल वळैयाततु ऐंबदिल वळैयातु।
पाँच साल में न झुकेगा तो पचास में न झुकेगा।
पक्की बुनियाद के लिए
प्यार भरा सुरक्षित वातावरण होना चाहिए।
स्वास्थ्य के लिए खेलकूद को भी
प्रधान स्थान देना चाहिए।
अच्छी चालचलन अनुशासन गुणों को सिखाना
शिक्षक और माता-पिता का दायित्व होता है।
बच्चे हो क्यों रोता है? इसके कारण जानना चाहिए।
बच्चों के रोते ही गाली देना, मारना पीटना,
दंड देना उचित नहीं है।
बच्चे अपने अभिभावकों पर आश्रित रहते हैं।
अतः शैशवास्था में ही भावी उज्जवल जीवन के लिए
पक्की नींव डालने की आवश्यकता है।
No comments:
Post a Comment