Writing
ज्ञान का महत्व वो अंदर में कुल घ में
एस. अनंत कृष्णन दो
चेन्नई, तमिलनाडु
हिंदी प्रेमी प्रचारक द्वारा स्वरचित भावाभिव्यक्ति
13-08-2026
ज्ञान का दीप
जीवन का प्रकाश।
ईश्वर की अनुपम
दिव्य सौगात।
वैज्ञानिक ज्ञान,
आर्थिक ज्ञान,
आध्यात्मिक ज्ञान,
दार्शनिक ज्ञान—
जीवन के विविध
आयाम खोलते हैं।
ज्ञान है दर्पण,
ज्ञान है शक्ति।
बुद्धि और लब्धि में
होती है भिन्नता।
कोई प्रतिभाशाली,
कोई औसत ज्ञानी,
कोई समालोचक,
कोई आत्मज्ञानी।
वरकवि को
ईश्वर का वरदान,
आत्मज्ञानी को
सत्य का ज्ञान।
जगत मिथ्या,
ईश्वर सत्य।
नश्वर है संसार,
नश्वर है शरीर।
कर्मफल के अनुसार
मिलता है ज्ञान।
गुरु की कृपा से
होता है कल्याण।
गुरु का स्मरण
ज्ञान का द्वार।
अज्ञान में जीवन
हो जाता दुश्वार।
स्वदेशे पूज्यते राजा,
विद्वान् सर्वत्र पूज्यते।
ज्ञान ही मानव का
सच्चा धन है,
जो जीवन भर साथ रहता है
और मृत्यु के बाद भी
यश के रूप में अमर रहता है।
No comments:
Post a Comment