Search This Blog

Monday, March 16, 2026

 देव और दानव 

ऍस. अनंतकृष्णन, चेन्नै
-------------------------

देव तो सर्वशक्तिमान है, 
सर्वज्ञ है,
फ़िर भी पुरानों में  
दानवों से डरते थे।
दानव देवों को कारावास की सजा देते थे।
कठोर तपस्या मनमाना वर पाकर
असुरों के अत्याचार चरमसीमा पार हो जाते।
हिरण्य कश्यप असुर राजा, अहंकारी,
ब्रह्मा से अजेय होने का वरदान पाया। 
वह खुद अपने को भगवान घोषित किया।
जनता को आज्ञा दी कि हिरण्याय नमः का ही जप करना है। 
नारद के उपदेश के कारण हिरण्यकश्यप् का बेटा प्रह्लाद
भगवान का अटल भक्त बना।
यह भी दानव और देव का संघर्ष। 
हिरण्य का वध करने विष्णु को नरसिंह का अवतार लेना पडा।
भस्मासुर ने शिव से वर पाया कि
जिसके सिर पर वह हाथ रखता, वह सिर चूर्ण चूर्ण हो जाय।
तब विष्णु को मोहिनि अवतार लेना पडा। 
देव असुरों को हरा न सकें तो
तपस्विनि महर्षि मानव दधिची के सामने 
अनुनय विनय करके उनकी रीढ की हड्डि दान लेकर
असुरों को हराना पडा। 
महिषासुर को वध करके देवी महिषासुर वर्द्धिनि बनी।
समुद्र मंथन में शिव को विष पीना पडा।
अत्याचारी दानव और सद्गुणी देव का संबंध
साँप-छछुंदर की गति होती है।













No comments:

Post a Comment