अदृश्य दीवारें
एस. अनंत कृष्णन, चेन्नई तमिलनाडु
11-6-26.
+++++++++
मानव जीवन में है,
अनेक अदृश्य दीवारें।
मानव ज्ञान से
परे एक
दिव्य ज्ञान ,
दिव्य
सृष्टियाँ,
जन्म
जन्म के बाद
पलने में
अमीरी, ग़रीबी, बीमारी।
असाध्य साध्य मंजिलें।
सफलता में ईर्ष्या,
शत्रृओं का सामना।
अचानक प्राकृतिक प्रकोप,
पूर्ण अपूर्ण ख्वाहिशें।
बाढ, आँधी- तूफान,
संक्रामक रोग,
तथास्तु भगवान की लीला,
बुरे समय में
बुद्धि भ्रष्ट होना,
विधि की विडंबना
बुद्धि लब्धि
बाह्य रूप, भीतर कपट
ये सब मानव जीवन के
अदृश्य दीविरें।
अर्थात ज्ञान से परे बाधाएँ।
+++++++++++++++
No comments:
Post a Comment