Search This Blog

Saturday, July 11, 2026

पीपल का पेड

 आज की चुनौती शीर्षक 

+++++++++********

तरुओं का राजा

अरसमरम्।


पीपल का पेड़ 

एस. अनंतकृष्णन, चेन्नई तमिलनाडु हिंदी प्रेमी प्रचारक द्वारा स्वरचित भावाभिव्यक्ति रचना 

12-7-26.

+++++++++++

पीपल का पेड़

 तमिल में अरसमरम्।

अरसन --राजा

 मरम् -वृक्ष।

तरुओं में राजा।

 इस पेड़ में 

 आध्यात्मिक शक्ति,

 वैज्ञानिक गुण,

चिकित्सक के गुण,

साँस की समस्या 

दूर करने के गुण,

आध्यात्मिक शक्ति 

 आत्मज्ञान देनेवाले,

 सिद्धार्थ को ज्ञान दिया।

बुद्ध बनाया।

तरु के तले तपस्या 

 मानसिक शांति।

मंत्र जपना अति पुण्य।

 हिंदू और बौद्ध 

धर्म के पवित्र वृक्ष।

 चिकित्सक के रूप में 

पुत्रहीन स्त्रियाँ,

 परिक्रमा करने पर संतान।

आक्सिज़न प्राण वायु देनेवाला कल्पतरु।

गर्भ थैली के दोषों को 

 आक्सिज़न से मिले

अधिक ओज़ोन मिश्रित हवा।

रोज कार्बंडै आक्सैड को लेकर प्राण वायु बाहर निकालनेवाले पेड़।

सिद्धा, आयुर्वेद, यूनानी इलाज में इसके जड़, पता, पत्ते,वल्कल,का इस्तेमाल।

 पक्षियों का आवास,।

यह एक दिव्य वृक्ष

 स्वास्थ्य प्रद, 

शांति संतोषप्रद, 

ज्ञान प्रद वृक्ष

 इसकी पूजा करेंगे।

 स्वस्थ ज्ञानी बनेंगे।

एस. अनंत कृष्णन, चेन्नई 






No comments:

Post a Comment