Wednesday, March 25, 2020

+2





On Mon, 2 Sep 2019 at 7:36 pm, Sethuraman Anandakrishnan
   नमूने  के  प्रश्न पत्र 2019 -2020
समय :-15 मिनट +2 .30 घंटे     अंक :-90 
सूचना :-  1 .देख लीजिये  कि  सारे  प्रश्न सही  ढंग से मुद्रित है या नहीं।    छपाई की गलती हो तो निरीक्षक को सूचित कीजिये।
           2 .नीली  या काली  स्याही से  ही लिखना और रेखांकित करना चाहिए।

                                         भाग-I

ध्यान दीजिये :--(i )सभी प्रश्नों के  उत्तर दीजिये I  14 x 1 -14
                      ( ii) दिए गए चार वैकल्पिक प्रश्नों में से सही उत्तर                  चुनकर  सही निशान लगाकर उत्तर लिखिए।

1 .प्रह्लाद किसको छोड़कर विष्णु भक्त बना?
   1 .गुरु 2 .मामा 3 .भाई  4 .पिता
2 .जड़मति भी अभ्यास करते करते क्या हो जाता है ?
   1 .लोभी 2 प्रेमी 3 .चालाक 4 .चतुर
3 .गोरज बीच श्री कृष्ण कैसे लगते थे ?
1 .धूल -धूसरित 2 .नलिनीश 3 .गंदे 4 .काले
4 .ईश्वर प्राप्ति का साधन क्या है ?
 1 .दक्षिणा देना 2 .ध्यान करना 3 .पूजा करना 4 .पवित्र प्रेम करना
5 कवि का राष्ट्रीय  सभा में क्या  स्थान है?
  1 .नेता 2 .सैनिक 3 .सेनापति 4 .सलाहकार
6 .अमावस्य का अंधकार किसका प्रतीक है ?
  1 .आशा का 2 .निराशा का 3 .प्रेम का 4 .नफ़रत का
7 ."परिचय " कविता में  कवयित्री किसका परिचय देती है ?
    1 .पति  का 2 .दोस्त का 3 .आत्मपरिचय 4 .पति का
8 .संगीत का आधार क्या है ?
   1 .कविता 2 .कवि 3 .नाद 4 वाद्ययंत्र
9 .धर्म-शासन ,राज -शासन ,मत शासन सब में किनसे  काम लिया जाता है ?
1 .दंड और पुरस्कार से 2 .क्रोध और गाली से 3 .पद और सत्ता देने से 4 .भय और लोभ से
10 .उमा के पिता का नाम क्या है ?
1 .शंकर २.रतन 3 रामस्वरूप 4 .गोपाल प्रसाद
11 .हमारे देश का असली नाम क्या है ?
     1 .हिन्द 2 .हिन्दुस्तान 3 .इंडिया 4 .भारत
12 .आकाशदीप कहानी के कहानीकार कौन है ?
  1 .जयशंकर प्रसाद 2 .प्रेमचंद 3 .दिनकर ४.गुलेरी
13 .हामिद ने क्या खरीदा ?
     1 .मिठाई 2 . भिश्ती 3 .बाँसुरी 4 चिमटा
14 .इंसान की असली दौलत क्या है ?
      1 .इमारतें 2 .हीरे 3 .ज़मीन 4 .मेहनत
                      भाग -II
किन्हीं तीन सवालों के जवाब दीजिये :-3X 2 =6
15 .तुलसीदास भगवान गणपति का वर्णन कैसे करते हैं ?
16 .कडुवी बोली और मीठी बोली  क्या अंतर है ?
17 .कवि अयोध्यासिंह उपाध्याय श्री कृष्ण के रूप रंग का वर्णन कैसे करते हैं ?
18 .गजानन माधव  मुक्ति बोध को सहर्ष जीने के लिए  क्या क्या मिला है?
                            भाग -II
किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिये :-2 X 2 --4
   19 .तुलसीदास की प्रमुख रचनाएँ  कौन कौन सी हैं  ?
    20 .कवि शमशेर बहादुर सिंह अपने को समन्वित व्यक्ति क्यों कहते हैं ?
 21 .टालस्टाय फार्म के नियमों को समझाइए।
       भाग -III
  किन्हीं सात प्रश्नों के उत्तर दीजिये :-7 X 2 =14
22 .वीर रस  के कितने भेद हैं ? वे क्या क्या हैं ?
23 .विसर्ग संधि किसे कहते हैं ?उदहारण दीजिये।
24 .वर्तनी  सुधारेें :-
  किसी की वेधना या दुःख को देखकर उत्पन्न होनेवाले बाव करुना है। 25 .वाक्यों को शुद्ध कीजिये :-
1 ,वह चार फल खरीदा।
2 .वे हँसता है।
26 .संधि कीजिये :-
1 .परम +आनंद 2 .ने +अन
27 .अंग्रेज़ी तकनीकी शब्दों के हिंदी पर्याय लिखिए :-
     1 .circular 2 .income tax
28 .निर्देशानुसार बदलिए :-
1 .पुलिस आयी। चोर भाग गए। (जब...तब का प्रयोग कीजिये )
2 .धोबी कपडे  धो रहा है।(लिंग बदलिए )
 29 .रेखांकित शब्दों का पद परिचय दीजिये :-
    वे अभी बाहर गए।
30 संधि विच्छेद कीजिये :-
    1 .सदैव 2 .नरेंद्र
                           भाग -III
पाँच या छह वाक्यों में उत्तर दीजिये :-
                             भाग I
किन्हीं दो के उत्तर दीजिये :-2 X 4 ==8
31 .लोभ का चश्मा आँखों पर लगा लेने से मनुष्य की दशा क्या होती है ?
32 .भारतेन्दु हरिश्चंद्र का परिचय दीजिये। 

33 .कारज धीरे होत  है ,काहे होत अधीर ---सप्रसंग व्याख्या कीजिये। 34 .सत्याग्रही के बयां को कवि माखनलाल कैसे प्रकट करते हैं ?
35 .टालस्टाय फार्म में खाने पकाने और आश्रम को साफ सुथरा रखने की व्यवस्था कैसी थी ?
36 .मनोविकारों की अनेक रूपता का विकास कैसे होता है ?
37 .हकों की रक्षा के अधिकार के बारे में लिखिए।
38 .आज़ादी के बाद की हालत का  वर्णन नेहरू ने कैसे  किया है ?
                                भाग -III
 किन्हीं तीन के जवाब दीजिये :- 3 X 4 =12
    39 ."आजादी ऐसी चीज़ है कि जिस वक्त ग़फ़लत में पड़े यह फिसल जाएगी " पाठ के आधार पर  समझाइए ।
     40 .हिंदी में अनुवाद कीजिये :-
          It is true no doubt that the greatest need of our nation today is discipline . But discipline is of two kinds ;the discipline that is imposed from without, with the help of fear or greed and that which one observes of his own free will for the accomplishment of his cherished goal.

 ( बहरे /विकलांगों के लिए  ।
 40वां  प्रश्न   अनुवाद के बदले)

40 .निम्नलिखित अनुच्छेद पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये :-
       जिस गुण या कौशल के कारण किसी वस्तु में उपयोगिता और सुंदरता आती है ,उसकी संज्ञा कला है। कला के दो प्रकार है -एकउपयोगी कला ,दूसरी  ललित कला।  उपयोगी कला में बढ़ई ,
लुहार ,सुनार ,कुम्हार ,राज ,जुलाहा आदि के व्यवसाय सम्मिलित है।
ललित कला के अंतर्गत वास्तु कला ,मूर्ति कला चित्र कला ,संगीत कला और काव्य कला --ये पाँच कला के भेद हैं।
   1 .कला किसे कहते  हैं ?
    2 .कला के कितने प्रकार होते हैं ?
    3 .उपयोगी कला के  अंंतर्गग कौन कौन  से व्यवसाय आते हैं ?
    4 .ललित कला के भेद कितने हैं ?
 41 .श्रृंगार या करुण  रस  के लक्षण लिखिए।
 42 .निम्नलिखित पद्य पढ़कर उसकेंद्रीय भाव स्पष्ट  कीजिए। 

   बहु विनोदित थीं व्रज बालिका
       तरुणियाँ सब थीं तृण तोड़ती।
       बलि गयीं बहु बार वयोवती ,
       लख अनुपमता व्रज -चंद की।
43 .देश भक्ति  या समाज सेवा पर छह पंक्तियों की एक कविता लिखिए।
                             भाग IV
   निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर दो पृष्ठों में लिखिए --3 X 6 =18
44 .बुंदेला शरणागत पर गात नहीं करता ,इस बात को गाँठ बाँध लेना --किसने किससे क्यों कहा ?सविस्तार उत्तर लिखिए।
                               अथवा
गधा ,तू अकेला क्यों चला गया --निर्मला ने कमल से  ऐसा क्यों कहा ?
सविस्तार उत्तर लिखिए।
45 .समाज की जागृति में  कवियों के योगदान पर एक निबंध लिखिए।
                               अथवा
प्रदूषण की समस्या पर एक निबंध लिखिए।
46 .भारत के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का  वर्णन कीजिए। 

                  अथवा
नागरिकों के मूल अधिकार और उनकी रक्षा के अधिकार पर एक निबंध लिखिए।
            भाग V
कंठस्थ  पद्य लिखिए :--1 X 6 -6
बीन भी हूँ ----पद चिह्न जीवन में।
     अथवा
सरल वचन ........,,,,सकल शरीर।
 



                             






         

Regards,
Anandakrishnan.S

+91-8610128658



प्रश्न पत्र में कुछ लिखना या मार्क करना संभव नहीं अतः नीचे कुछ सुझाव हैं :


1. व्याकरण की दृष्टि से प्रश्न 5 कदाचित यह सही हो सकता है -  राष्ट्रीय सभा में कवि का क्या स्थान है ?
2. प्रश्न 7 के आप्शन 3 में का अनावश्यक है 
3. प्रश्न 9 ' किनसे काम लिया जाता है ? '
4. प्रश्न 16 ' कैसी होती हैं ' के स्थान पर ' में क्या अंतर है ?' 
5. प्रश्न 17 ने नहीं आएगा, रूप- रंग
6. प्रश्न 18 सिंह नहीं माधव  - सहर्ष जीने के लिए क्या - क्या मिला है ?
7. प्रश्न 19 - कौन- कौन सी
8. समन्वित व्यक्ति का क्या तात्पर्य है ?
9. प्रश्न 21.  समझाएँ 
10. प्रश्न 22 क्या-क्या
11. प्रश्न 24 वर्तनी , सुधारें
12. प्रश्न 27 हिन्दी पर्याय
13. प्रश्न 28 2) कपड़े
14. प्रश्न 29 शब्दों का
15.भाग ।।। छह
16. प्रश्न 38 का वर्णन नेहरू ने
17. भाग ।।। किन्हीं तीन के उत्तर
18. प्रश्न 39 करता विद्यर्थी अपने अनुभव के आधार पर लिख पायेंगे या प्रश्न में थोड़ा परिवर्तन किया जा सकता है ?
19. 40 वें प्रश्न तक ठीक है पर उसके बाद 41 का आशय समझ में नहीं आता । 
उसे कला कहते हैं 
कला के कितने प्रकार होते हैं ?
उपयोगी कला के अन्तर्गत कौन - कौन से व्यवसाय आते हैं ?
20. प्रश्न 42 उसका केन्द्रीय भाव स्पष्ट कीजिए ।
21. प्रश्न 44 निर्मला ने कमल से ऐसा क्यों कहा ?
23. प्रश्न 45 जागृति में 
24. प्रश्न 46 भारत के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का विवरण दीजिए ।
25. प्रश्न 46 और उनकी रक्षा के अधिकार


धन्यवाद !
कोकिला 


श्रीमान,
1.पंजीकृत का क्या अर्थ है ? कृपया अंग्रेजी में बताइए ।
2.नीली या काली स्याही
3.  क्या बधिर लिखना प्रर्याप्त नहीं , साथ में विकलांग न लिखें तो ?
4.दिए गए चार विकल्पों में से सही का चुनाव कीजिए ।
5.प्रश्न 9 केवल पद और सत्ता से - देने से नहीं आएगा
6.प्रश्न 11 क्या हमारे देश का मूल नाम लिख सकते हैं ?
7. प्रश्न 12 - का कहानीकार कौन है ? एक ओप्शन में ४ लिखा हैं , कृपया 4 लिखें 
8. प्रश्न 18 मुक्तिबोध
9. प्रश्न 16-  में क्या अंतर है ?
10. प्रश्न 24-  वर्तनी सुधारें
  11.प्रश्न 42 -    उसका केन्द्रीय भाव स्पष्ट कीजिए

माया महा ठगनी,

नमस्ते।
उसी को छोडकर
  सब कुछ दिखाई  देता  है ।क्यों?
माया महा ठगनी,
हठयोगी कबीर की वाणी।
नाम जपता , पर मन शैतान  की ओर।
लक्सिमी चंचला की ओर।
चाँदी की चिडिया का फडफडाना।
शैतानों का बाह्याडम्बर।
एक लाख  गणेश  की मूर्ति
विसर्जन  के नाम अपमान।
 उसी को (पर ब्राह्म) को छोड़
सब कुछ दिखाई  देता है।
हम अपने अच्छे  सांसद विधायक  को भी चाँदी की चिडिया के फड़फड़ाता
चुनते नहीं  हम अपने अधिकार
 खो बैठते हैं।
 ईश्वरानुग्रह का रास्ता भूल जाते हैं।
उसी को छोडकर
 सब कुछ दिखाई देता है ।
स्वचिंतक स्वरचित स्वचिंतक यस अनंतकृष्णन का प्रणाम

शीर्षक: घटना जिसने सोच बदल दी।

संचालक सदस्य संयोजक चाहक रसिक पाठक सबको तमिलनाडु का हिंदी प्रेमी प्रचारक यस अनंतकृष्णन का प्रणाम।
 शीर्षक: घटना जिसने सोच बदल दी।
13-1-2020

1965से 1967 की बात।
दसवीं बढ रहा था।
तमिलनाडु  भर में  रेल बस
जला रहे थे ।
युवक अपने को
 जला रहे थे।
लाठी चार्ज  ।
कारण राष्ट्र भाषा , संस्कृत  के विरुद्ध
आंदोलन।
तमाशा  देखिए  नेता का नाम  करुणानिधि।
दल के चिन्ह  उदय सूर्य।
पर विरोध  हिंदी  और संस्कृत।
केवल छात्र  मात्र
मार खा रहे थे।
मैं ने  भी भाग लिया।
हिंदी पुस्तकें  जलाई।
हिंदी  मुरादाबाद  का नारा लगाया।
भाग्य का खेल देखिए।
हिरण्यकशिपु-प्रह्लाद जैसे।
माँ हिंदी  अध्यापिका।
मैं  हिंदी विरोधी।
मैं  तमिल कवि कण्णदास का भक्त।
उनकी एक कविता  एक।
हिंदी मोर नाचो, नाचो।
शनैः शनैः नाचो।नाचो।
मातृभूमि  अपनाएगी।
सोचा छात्र  मार खा रहे हैं।
करुणानिधि  छिप छिप  कर।
प्रार्थना भी कर रहे हैं।
24 प्रांत  हिंदी  के पक्ष  में।
एक प्रांत  तमिलनाडु  हिंदी  के विरोध।
सोच बदली।
माता की भाषा
हिंदी  सीखी।
भाग्य का खेल।
हिंदी  विरोध क्षेत्र  में
स्नाकोत्तर  हिंदी  अध्यापक।
तमिल कवि कण्णदास नास्तिक।
वे नेता  बदले, आस्तिक  बने।
सोच बदली सिद्धार्थ  बने बुद्ध।
अशोक  सोच बदले निंदनीय सम्राट बने।
 जनता सोच बदल मोदीजी को अपनाया।
सोचो-विचारो।सोच बदलो।
यह मरे अनुभव  की बात।
यह मेरी मौलिक  रचना।
स्वरचित स्वचिंतक यस अनंतकृष्णन का प्रणाम।