Sunday, July 26, 2015

देखो समझो करो उचित

अस्थिर संसार ,

परिवर्तन शील दुनिया

अशाश्वत   दुनिया
अशाश्वत जीवन
पहाड़ भी चूर्ण
बर्फ भी है पिघलते
नदी भी सूख जाती।
सोना तपने तपाने पर
होते परिवर्तन  मंद चमक
तेज़ चमक  होते।
परिवर्तन है सब कुछ जग में
पर  लोभी का दुःख नहीं होता परिवर्तन।
पापी के  दंड में नहीं परिवर्तन
अमीर या गरीब   की मृत्यु में नहीं परिवर्तन

ईश्वरीय  सजा और सृजन  में  न परिवर्तन।

देखो समझो करो उचित 

Tuesday, July 7, 2015

रहेगी जानता सब कुछ सहकर चुप ;चुप; चुप।

भारतीय न्यायालय  और  क़ानून    ,
अमीरों के अन्ययाय को 
वकीलों द्वारा ,वायदे के द्वारा 
बचाने  के लिए. 

अपराधी को जमाँनत   के   नाम से 
 स्वतंत्रता से चलने फिरने के लिए 

गरीब का छोटा -सा  अपराध बन जाएगा हिमालय बराबर. 

बड़ों के मंत्रियों के ,नामी अभिनेत्रियों   के हिमालय बराबर
 देश द्रोही केसाथ  मिलने पर भी  तिल बराबर का 

वायदे पर वायदा ,फाइलों का नदारद  होना ,

दफ्तरों का  जलना ,जलाना ,गवाहों की हत्या 

सब  पूछ -ताछ  के नाम से वर्षों बीतते रहेंगे 
न फैंसला सुनायेंगे.  न  मुकद्दमों का  अंत होगा ;न अपराधी अमीर हैं तो दंड न भोगेगा. 
आत्महत्या करनेवालों  के प्रोत्साहित करने तीन लाख देंगे. 
भय  के नाम से  या स्वार्थ के आधार पर 
रहेगी जानता सब कुछ सहकर चुप  ;चुप; चुप। 



Sunday, July 5, 2015

खुद आते हैं खुदा /ईश्वर।

ईश्वर की कृपा और स्वस्थता प्राप्त करने 

आध्यात्मिक मार्ग /भक्तिमार्ग  पर चलने 

सनातन धर्म के मार्ग अनेक। 
पर लक्ष्य एक। 
बोधिवृक्ष के नीचे  बैठो ,
ज्ञान मिलेगा। 
सहज मार्ग ,आँखे बंद करो ;
मन को नियंत्रण पर रखो। 
बस बाह्याडम्बर की नहीं आवश्यकता। 
दूसरा हैं पाप मिटाने ,
सुख पाने ,नौकरी मिलने 
संपत्ति मिलने , धर्म गुरु से मिलो। 
यन्त्र लो। 
अमुक पन्ने  की अंगूठी लो। ,
अमुक संत से मिलो। 
,अमुक मंदिर जाकर प्रायश्चित करो। 
यह एक भक्ति मार्ग चलाने वाले 
जीविकोपार्जन करनेवाले कहते  हैं 
यज्ञ में दूध की नदी बहाओ,
रेशम की साड़ी डालो।
सिक्के डालो। 
हज़ारों की खर्च करो.
 यह एक स्वार्थ मार्ग। 
हीरे का मुकुट पहनाओ। 
 सिंहासन पर बिठाओ ;
आलीशान  मठ  बनाओ ;
यह एक अपना अलग मार्ग 
तीसरा मार्ग अन्नदान करो ,
वस्त्रदान करो 
जिओ परोपकार के लिए ,
कर्त्तव्य निभाओ ,कर्म मार्ग अपनाओ 
 काम करो ,जो कुछ मिलता है ,
उससे संतोष प्राप्त करो 
सत्य को अपनाओ ;
धर्म पथ पर चलो. 
सभी मार्ग में भीड़ ;
राजनैतिक नेता अनेक ;
उनके अनुयायी पैसे के आधार पर;
देव अनेक ; 
जहां रूपये की वर्षा हो 
वहाँ   भीड़ अधिक;
पर जो  धर्म मार्ग के जनक हैं 
शंकर हो ,रामानुज हो , बुद्धा हो ,महावीर हो ,
तुलसी हो, कबीर हो 
अल्ला के पैगम्बर मुहम्मद हो ,
ईसामसीह हो 
सब सादगी की मूर्ती ,बाह्याडम्बर से दूर 
पर उनके नाम पर जाने वाले विपरीत ;
भगवान शिव तो श्मशान के विभूति धारी 
विष्णु तो लक्ष्मी पति 
न जाने कौनसा मार्गशांति प्रद ,
सरल सहज मार्ग अपनी आत्मा जीवात्मा में 
परमात्मा बिठाकर जप -ध्यान में लग्न जैसे 
भक्त ध्रुव ,प्रह्लाद ने किया हो /
धन ,सोना चांदी ,हीरे पन्ने वाले भाग्यवान 
बाकी लोग सच्चे भक्त वही धार्मिक। 
सोचो समझो उचित मार्ग अपनाओ 
व्यर्थ भगवान की कृपा के लिए पैसे की चिन्ता 
वही सच्चा भक्त ,
जिसकी तलाश में
 खुद आते हैं खुदा /ईश्वर।