चुनौतियों के अजगर।
एस.अनंतकृष्णन,
चेन्नई तमिलनाडु हिंदी प्रेमी प्रचारक द्वारा स्वरचित भावाभिव्यक्ति रचना
3-2-26.
++++++++++
मानव जीवन ही नहीं,
पशु-पक्षी के जीवन में भी,
चुनौतियों के अजगर।
अंडे निगलने नाग तैयार।
हिरन को आहार बनाने
बाघ तैयार।
संक्रामक रोग फैलाने
मच्छर मक्खियाँ तैयार।
मकड़ी के जाल तैयार,
लघु कीड़े को पकड़ने।
कीड़े मकोड़े खाने
पेड़ पौधे भी हैं
प्राकृतिक कोप,
आँधी तूफान सुनामी आदि।
विद्यार्थी जीवन में
परीक्षा अंक।
नौकरी की चुनौती।
शादी योग्य पत्नी पति
चुनौतियों के अजगर।
कोई धंधा शुरू करने के पहले
सरकारी अनुमति
रिश्वत आदि।
फुटपाथ के व्यापारी से
मुफ्त में पुलिस ले जाने वाली वस्तुएँ।
संक्षेप में कहें तो
भूलोक में माया, लोभ
क्रोध, अहंकार काम
ये सब चुनौतियों के अजगर।
No comments:
Post a Comment