Friday, April 19, 2024

तमन्ना

सपना कितने-कितने किस्म के। दिवा सपना,जो साकार नहीं होता। ब्रह्म मुहूर्त में सपना कहते हैं जरूर सत्य है, फल मिलेगा। जागते जागते सपना, बड़े उद्योगपति बनने का। नेता बनने का। वैज्ञानिक बनने का। जिसको कीर्तवान चतुर होशियार नामी धनी देखते हैं वैसा ही बन जाने का। जादूगर बनने का। अभिनेता बनने का। जागते जागते सपना। वह तो सपना सपना सपना ही । तमिल के शिव भक्त 64 थे। उनको कहते नायन्मार। उनमें एकते पूसलार। गरीब भक्त। शिव के मंदिर बनाने का सपना। कल्पना में ही मंदिर बन गये। दिव्य मंदिर। कल्पना में ही कुंभाभिषेक।। शिव भगवान की लीला देखिए।। राजा के स्वप्न में पूसलार भक्त के बारे में कहा। राजा पूसलार की खोज में गये। उनकी कल्पना के जैसे ही मंदिर बनवाये। जो भी सपना हो, पूरा होने कठोर प्रयत्न लग्न ईश्वरीय अनुग्रह चाहिए। तभी सपना साकार होगा। स्वर्गीय राष्ट्रपति अब्दुल कलाम कहते थे स्वप्न देखिए। लक्ष्य बनाइए। एस . अनंत कृष्णन, चेन्नई तमिलनाडु हिंदी प्रेमी प्रचारक।

No comments:

Post a Comment