Sunday, January 5, 2025

आँसू

 नमस्ते। वणक्कम्।

 आँसू

 आँखों में 

धूल पड़ने पर,

आँसू।

 भगवान में मन

 लय होने पर 

आँसू।

ध्यान में लगने पर

 आँसू।

ईश्वर के सामने 

 हाथ जोड़ खड़े रहने पर

आँसू।

विमान अड्डे पर,

 रेलवे स्टेशन 

 बस स्टैंड में 

प्रिय को भेजते समय 

आँसू।

भूख के कारण 

शिशुओं के आँसू।

 धुएँ के जलन से आँसू।

 अभिनेता अभिनेत्री 

 अभिनय 

आँसू।

आनंद के कारण

आँसू।

शोक के कारण 

आँस।

 विरह मिलन में 

आँसू।

 दर्द के कारण 

 आँसू।

 भीख लेने आँसू।

 दूसरों के दुख 

सुख सुनकर 

 आँसू।

 आँसू सकारणभी,

 अकाश्रण भी।

खिल्ली उड़ानें पर

 कायरों के

आँसू।

प्याज काटने पर,

आँसू।

ब्याह की बिदाई पर

 आँसू।

किसी के मारने पर

आँसू।

महादेवी वर्मा की कहानी 

 वह चीनी भाई में 

 लड़कों को चोरी करने के

 प्रशिक्षण देने में 

 आँसू कई किस्म।

आम जनता के पीटने पर

 बचने दयनीय आँसू।

 पुलिस के पीटने पर

 छिपाने हृदयविदारक 

 आँसू।

 अधिक अंक लेने पर

आँसू।

कम अंक लेने पर

आँसू।

आँसू आँसू।

 मृत्यु शय्या पर आँसू।

 गाय बैल कुत्ते की आँखों से

आँसू।

 आँसू हर अवस्था में 

 पर भाव मनोविकार भिन्न।

सुई चुभने पर

 दूसरों के चुभाने पर

 क्रोधाश्रु

 और न जाने 

 आँसू के प्रकार।

एस. अनंत कृष्णन चेन्नई तमिलनाडु हिंदी प्रेमी प्रचारक द्वारा स्वरचित भावाभिव्यक्ति रचना।














 




,

No comments:

Post a Comment