Monday, July 2, 2018

साईराम महत्व

साई राम  साई राम
सर्व धर्म एकता का आधार.
 न मज़हब  का फ़रक.
 न जाति भेद, न रंग भेद.
न माथे के तिलक भेद.
 साई भजन में ऊँ गणपति वंदन. ,
साई भजन में ऊँ कार्तिकेय वंदन.
साई भजन में ऊँ  शिव वंदन. .
साई भजन में ऊँ दुर्गा वंदन.
साई भजन में राम वंदन,
साई भजन में कृष्ण वंदन,
साई भजन में हनुमान वंदन.
साई भजन में गुरु वंदन.
साई भजन में अल्ला वंदन.
साई भजन में ईसा वंदन.
साई भजन में मनुष्य बंधन.
साई भजन में  वसुदैव  कुटुंबकम.
साई भजन में सर्वे जनता  सुखिनोभवतु.
मनुष्यता -इन्सानियत का
सहोदर भाव.
 विश्व एकता का अपूर्व चमत्कार संदेश.
भारतीय भक्ति एकता का प्रतीक.
सनातन धर्म के ईश्वर भेद,
ऊँच नीच केभेद,
संप्रदाय  भेद तोड
ब्रह्मांड ब्रह्मानंद   देन
भजो भजो  भजो भेजो
सनातन धर्म एक स्वर
निराकार -आकार  रूप
बुद्धि  रूप, ज्ञान रूप, विज्ञान  रूप
प्रेम रूप, ग्ञानानंद रूप
भजो भजो ऊँ साई  राम.
सनातन धर्म में लाओ एकता.
विश्व शांति का मूल मंत्र
विश्वनाथ, जगन्नाथ, साई राम जयजय साई राम.

नयी शैली

काव्योदय
बचपन  में  ही  मन में
उदय होता  है.
रूढी तोडना
साहस की बात.
नये वस्त्र, नये बाजा,
नयी  चिकित्सा  ,
नयी तालीम,
नये वाहन
सब  के चाहक अधिक.
नये नये पेय.
पर कविता में नई
स्वतंत्र  शैली के चाहक कम.
अपने विचार  अपने ढंग  से
अपनी भाषा  अपनी शैली में
अभिव्यक्ति  मुक्त शैली
मानना मनाना अति  मुश्किल.

Sunday, July 1, 2018

मतलबी दुनिया

प्रेम  कहाँ है? 
किससे कैसा मिलेगा? 
पता नहीं, 
जो देता रहता है, 
उसको प्रेम मिलता है क्या?
नहीं, कभी नहीं मिलता है.
देनेवाले से बढकर कोई देगा, तो
तजकर जाने लोग तैयार है.
जो लेकर ही देनेवाले को
खुशामद करके
जीता है, अंत तक वह मेहनत नहीं करता.
जो मेहनत करता है, वही देता है .
मेहनती जो देता है,
उसका मीन मेख देखने
नाते रिश्ते तैयार रहते हैं.
मेहनती भूखा प्यासा रहें,
पीडा सहता रहें, उसकी चिंता नहीं करता.
आज़ादी की लडाई में जो सच्चे अच्छे, नेक
त्यागी थे, आज़ादी के बाद
गरीबी के गड्ढे में पडे रहे.
स्वार्थी, भ्रष्टाचारी सांसद विधायक बन रहे हैं.
मंदिर भी ऱईश मंदिर का विशेष महत्व है.
यही मतलबी दुनिया है.

ईश्वर लीला अद्भुत

नमस्कार. 
नाना विचार मन में. 
नाना प्रकार की इच्छाएँ. 
नाना प्रकार के
मत-संप्रदाय
नाना प्रकार के देव -देवियाँ, 
निर्गुण सगुण भक्ति मार्ग
इबादत-प्रार्थनाएँ, स्तुतियाँ, 
कितनी परेशानियाँ
कितने सुख दुख
कितने जीव ,कितने कीटाणु, 
कितनी अमीरी कितने रईश 
अमीर-रईश भी दुखी, 
गरीब भिक्षुक में चैन की नींद. 
दोनों की ही मृत्यु
ईश्वर लीला अद्भुत.

नारी जग की

समाज बेरहमी है,
कानून जन्मांध
शासक, सांसद, विधायक  पदांध,
न्याय, पुलिस अधिकाराधीन, बेगार.
ईश्वर तो अपनी पत्नी खो रोते.
गौतम  अपनी पत्नी को पत्थर शाप.
देवेंद्र पद वामन को पाताल
न्याय  सीता को जंगल भेजा.
द्रौपति बाँटे फल.
सिद्धार्थ  तज गये.
ऊर्मिका का विरहताप खंड काव्य
आदी काल से आजतक
जयललिता तक अपेक्षित.
परंपरागत  कथाएं,
 न न्याय, न पश्चात्ताप, न दया,
तीन बार तलाक ठीकरा दो न्याय संगत.
कहानी है युग युग की

कंस जन्म से रहे हैं, भीष्म जैसे बलात्कार  उठाने वाले बल प्रयोग  कर रहे हैं,
विचित्र वीर्य, पांडे जैसे नाम  मात्र के पिता जी रहे हैं.
कहानियाँ  परंपरागत  चली आ रही है.
दुनिया  अजब बाजार है, कदम कदम फूँक फूँककर  चलना है, यही नारी विधान.

Friday, June 29, 2018

சீ ர டி நாதா,

சீ ர டி  நாதா,
 உன்னடி  சரணம்.
உடனடி  அரு ள்,
உன்னி டம் தஞ்சம் .
சத்ய சா யீ,
ச டு தி யி ல்  அ ரு ள் வா ய்.
உள்ளத் தி ல்  உன்னை வை த் தா ல்
எண்ணங்கள்  நி றை வே று ம்.
சாயீ ராம்!  சா யி  ராம்!
மதங்கள் மறக்க உன்ன ரு ள்.
ரா ம்  சா யி! அல்லா  சா யி!
கி ரு ஷ்ண  சா யி!  ஏசு  சா யி!
மனி த  நே யம்  வளர்க்கு ம் சா யி  பின்.
சனா தன தர்மத் தின் சா ரம்.
வை யகம்  ஒரு கு டு ம் பம்.
வாழ்க  வை யகம்.
பா ரத சமத் து வ மா ர்க்கம்.
சா ய் மஹா ரா ஜ் கீ  ஜய்.
ஜகம் பு கழு ம் சாய்.
ஜகம் கா க்கு ம் சா யி.
சா ந் மஹா ரா ஜ் கீ ஜய்.!

लेखक और समाज

लेखक अपने
अमूल्य समय,
दिमाग लगाकर
शब्दार्थ सजाकर
समाज के कल्याण,केलिए,
देश की भलाई के लिए, 
कुछ लिखता है,
लिखना ईश्वरानुग्रह है.
पर सम्मान ?
वह तो ईश्वरीय है,
अमीरी माया भरी,
समाज बिगाडनेवाले
गीत के लिए.
इश्क भरे अलौकिक इच्छाएँ,
जगानेवालों के लिए.
क्या करें?
चित्रपट में नायिका भी आजकल
हेलन, जयमालिनी जैसे!
दर्शन, राष्ट्र भक्ति, राष्ट्रीय विचार
न्यायालय, पुलिस, शिक्षा, शासक आदि पर
अविश्वास भरी कथाएँ.