Thursday, March 7, 2019

महिला दिवस (मु )

महिला दिवस सब बहनों को नमस्कार !
आज नारी दिवस!
असुर संहारक!
हम देखते हैं ---
तेरे महिषासुर रूप !
भस्मासुर !त्रिनेत्र के प्राण खतरे में ,
विष्णु का मोहिनी रूप!
परिणाम !भगवान अय्यप्पन !
भस्मासुर! तेरे रूपाकर्षण में चकनाचूर!
शक्ति देवी !विद्या देवी !धन देवी !
समन्वयक!आदी काल में जग संचालक ! संयोजक !
हमने माना नारी को ही अतुलनीय अपूर्व अद्भुत शक्ति !
बिना त्रिदेवी के न संसार चलती।
क्रिया शक्ति !इच्छा -शक्ति ! ज्ञान शक्ति!
शक्तियों की आधार स्तम्भ !
पर तुझको भोग की वस्तु मान ,
बड़े वीर प्रतापी ,ज्ञान के अधिपति ,
देवेंद्र शाप के पात्र बने !
कई साम्राज्य मिटे !
अपूर्व अद्भुत ताजमहल भी कलंकित !
मन मदपुष्प बाण , रति का रूप !
संसार की चलती फिरती माया रूप!
माया महा ठगनी ! विद्या लक्ष्मी !
धन लक्ष्मी ,वीर लक्ष्मी ,धान्य लक्ष्मी !
संतान लक्ष्मी ,विजय लक्ष्मी लक्ष्मी अष्ट लक्ष्मी !
इतनी प्रशंसा ! पर अग जग में
नारी दमन ! नारी का बलात्कार !
कारण !बहनों ! आप अपनी आत्मा शक्ति का
न पहचानना ,त्याग ममता ,कोमलता मान
नर का अत्याचार मानती जीना!
जागो ! अपनी शक्ति को पहचानो!

ग जग है तेरे गुलाम/दास।

No comments:

Post a Comment