Wednesday, March 14, 2018

मन

मनुष्य जीवन मन पर निर्भर.
मन चंचल लौकिक वासना के पवन ,
तब अस्थिर हो जाता ईश्वरीय भय भी .
अधर्म भी माया मोह में हो जाता ,
धर्म समान.
अलोकिक विचारों में मन स्थिर,
धर्म ही धर्म ,ज्ञान ही ज्ञान ,
ब्रह्मानंद ही ब्रह्मानंद.
माया मोह से दूर , ईश्वरीय बल ही
शाश्वत.
ॐ गणेशाय नमः
ॐ कार्तिकेयाय नमः
ॐ नमः शिवाय
ॐ दुर्गायै नमः

Tuesday, March 13, 2018

भाषा सहोदरी

मैं हूँ तमिलनाडु का हिन्दी प्रेमी ,
सहोदरी हिंदी खींच लाई ,
ऐसा बाँधा बंधन न छोड़ सकता ,
जोड़ ही सकता हैं ,
चोट खाकर किया हिन्दी का प्रचार.
वह सहोदरी के द्वारा सेवा का मेवा भी मिला,
न बाहर आया चेन्नई से ,पर मुख पुस्तिका द्वारा
मिले कई सहोदर -सहोदारियाँ .
अंतर जाल का माया जाल अति विस्तार ,
फँसाएगा तो छूटना मुश्किल.
खडी बोली की सारा शैली पसंद ,
समझ पाना आसान.
अवधी , व्रज , मैथिली से
आज विकसित हिंदी.
धन्य वह सहोदरी ,
जिसने है राखी बांधी.
उसके विकास में हम है सदा सन्नद्ध . स्वरचित -अनंत कृष्णन

साथी तैयार खड़ा है

सब दोस्तों को प्रणाम.
साथ देने कोई नहीं ,
सोचना सही नहीं.
साथ देने तैयार ,
सर्वेश्वर ,

जिसने हमें की है सृष्टि .
शरागति की ही देरी,
शरागात्वत्सल सन्नद्ध है
इत्र -तत्र-सर्वत्र.

आज के चिंतन .

   

 हाथ जोड़  प्रणाम कर ,
 हाथ  न छोड़ेगा परमेश्वर.
साथियाँ   होंगे अनेक.
नाते -खून के रिश्ते अनेक .
धनी मित्र ,धनी नाते-रिश्ते
ज़रा सी बात पर छूट   सकते  हैं , पर
परमेश्वर  हमारी सृष्टी की है ,
 छोड़ेंगे  कभी नहीं,
हर पल साथ रह   पालेंगे  हमें ,
हर क्षण   देंगे उचित ज्ञान .
काम देंगे ,दाम देंगे ,धाम देंगे ,
छोड़ेंगे नहीं  कभी.

Wednesday, March 7, 2018

दर्शन

जीना एक कला है,
या
 विज्ञान
 पता नहीं,
पर दर्शन शास्त्र जरूर.
जानते हैं,
न जानते हैं,
समझते  हैं,
न समझते हैं,
समझाते हैं,
समझाने में
असमर्थ  होते हैं,
दोष निकालकर हैं,
खुद दोषी बन जाते हैं.
अंत में यह निष्कर्ष
  निकालते  हैं,
सब की नचावत राम गोसाई.
 आज ब्रह्म मुहूर्त   का चिंतन,
 बाह्याडंबर  ही प्रधान
 बन जाता है,
स्व रचित.. अनंतकृष्णन.
8610128658.
72, लक्ष्मी इल्लम,
अण्णा नगर सेकंड
क्रास स्ट्रीट, वेलच्चेरी, चेन्नई.
600042.

Monday, March 5, 2018

ईश्वरीय आतंक

बहुत ही जल्द से जल्द,
खर्च  करना आसान.
कमाना  अति  कठिनतम.
एक अधिकारी का घर,
मनमाना  रिश्वत.
उसकी बेटी की शादी,
बरफ   की सुंदर मूर्तियाँ,
देवी-देवताएँ,
शनैः शनैः गल रही थी,
केवल मूर्तियाँ  ही नहीं,
अधिकारी का ईश्वरीय
  भय - आतंक भी.
तरकारियें में ईश्वर,
भात में ईश्वर,
फिर प्रसाद  के रूप में
बाँटकर खाना,
ईश्वर भक्ति पच रही है,
बाह्याडंबर  का अति भक्ति,
नयी नयी सोच, नये नये ढंग,
 बाह्य तडक भटक,
असली भक्ति नकली आडंबरता
के आगे की  पड गई.


(स्वरचित अनंतकृष्णन द्वारा)


.

Friday, March 2, 2018

vichitra sukam ---ajeeb sukh

DrRamshankar Chanchal की कविता का तमिल अनुवाद
अजीब सुख /सुकून है -- விசித்திர சுகம்
तेरी मासूमियत मै உன் அறியாமையில் 
मुस्कराहट मै உன் புன் சிரிப்பில்
सोचता हूँ நினைக்கிறேன்
दुनिया क्यों नही हो जाती உலகம் உன்னைப்போல் ஏன்
तेरी तरह /छल-कपट வஞ்சனை கபடம் அன்பு -வெறுப்பு
जलन -ईर्ष्या /राग -द्वेश
ऊँच-नीच /जाति-धर्म सबसे बेखबर உயர்ந்தவர் -தாழ்ந்தவர்
तब हाँ तब दुनिया भी ஜாதி -மதம் எதையும்
அறியாமல்
உன்னைப்போல்
लगेगी तेरी तरह கடவுள் இருப்பதை
உணர்த்துவதுபோல்
किसी ईश्वरीय उपस्थिति का
एह्साह कराती டாக்டர் சஞ்சல் சுகத்தைத்
தேடி எல்லா
மதுக்கடைகளுக்கும்
सुख -सुकून देती ..........
डॉ चंचल .....सारा मदिरालय घूम गया கோப்பை
கோப்பையாக குடித்து
சுற்றி வந்துவிட்டேன்
प्याले -प्याले को चूम गया
जब तू खिलखिलाया நீ கல கல என்று
சிரித்ததும்
குடிக்காமலேயே
ஆடி விட்டேன் .
बिना पीये ही झूम गया ...... அன்ரவ் மற்றும் உலகின்
அனைத்துக்
குழந்தைகளுக்கும்
अरनव और
दुनिया के तमाम बच्चो को स्नेह .. என் உள மகிழ்ந்த அன்பு
,ஆசிகள்
आशीर्वाद दिल से ...
अपना तो हर दिन नया दिन ..,. எனக்கு ஒவ்வொரு நாளும்
புதிய நாள்
हर दिन जन्म दिन ஒவ்வொரு நாளும் புதிய நாள்.