Monday, April 11, 2016

धन कमाने के तरीके ---धन ---अर्थ भाग --तिरुक्कुरल ---७५० से ७६० तक.

धन  कमाने के तरीके ---धन ---अर्थ भाग  --तिरुक्कुरल ---७५० से ७६० तक. 

१. समाज   में  अनादर तुच्छ व्यक्ति भी  धनी होने  पर  आदर  पाता  है. 
( संसार रईसों को बुद्धू होने  पर  भी आदर  देगा. )

२.  धनियों की प्रशंसा और निर्धनियों  की निंदा ही संसार के व्यवहार  में चालू है. 

३. धन -दीप सभी स्थानों में पहुंचकर बाधाओं  के अन्धकार  मिटा  देगा. 

४. बुरे मार्ग पर धन  न कमाकर   सुमार्ग पर धन कमाने से ही धर्म के सुख प्रदान  करेगा. 

५.  धर्म या प्यार के बिना जो धन मिलता है ,भले ही वह बहुत हो ,ठुकराना ही धर्म है. 

६.  राजा  की संपत्ति वे ही है  जो लावारिश ,कर और हारे शत्रुवों के लगान  आदि. 

७. प्यार   रुपी  माँ जो कृपा रुपी बच्चा पैदा करता है ,उसे पालन -पोषण करनेवाली ताई  धन ही है. 

८. अपनी संपत्ति से कोई महान  काम  करना ऐसा है  कि 
पहाड़ की चोटी पर खड़े होकर हाथियों  की   लड़ाई निर्भय  होकर  देखना. 
९.  धन  ही शत्रुवों  के अहंकार को काटनेवाली तलवार  है. अतः  धन कमाना आवश्यक  है. 

१०. जो सुमार्ग और धर्म पथ  पर अधिक  धन कमाते हैं ,उनको  धर्म  और  सुख  आसानी से  मिलेगा. 
***********

Sunday, April 10, 2016

दुर्ग -शास्त्र ---दुर्ग --राजनीती . अर्थ -भाग --तिरुक्कुरल --७४१ से ७५० तक.

दुर्ग -शास्त्र ---दुर्ग --राजनीती . अर्थ -भाग --तिरुक्कुरल --७४१ से ७५० तक. 


१. दुर्ग दोनों को लाभ प्रद  और अत्यंत ज़रूरी है ---१. आक्रमण करनेवाले  २. बिना आक्रमण करके  भयभीत   रक्षा चाहनेवाले. 

२. दुर्ग  के  उचित स्थान   हैं -- स्वच्छ  पानी ,  खुले मैदान ,घने जंगल ,पहाड़  आदि से   घिरे हुए  स्थान . खाई  .

३. सुरक्षित दुर्ग   के लक्षण चार  हैं , १. ऊंचाई , २. चौड़ी ,३. पक्की
 ४. और शत्रुओं से आसान से न पहुँचने की योज़ना, 

४. सुरक्षित स्थान संकीर्ण , बाकी भीतरी  स्थान विस्तृत , शत्रुओं  के साहस को 
नष्ट करनेवाला आदि ही किले  के लक्षण  हैं .

५.     कई  दिन  शत्रुओं  के घिरे रहने पर भी   सुरक्षित ,
अन्दर रहनेवाले लोगों को कई दिनों तक भोजन  सामग्रियों  से  सुरक्षित ,
अन्दर रहनेवाले स्थायी रूप में रहने  की सुविधायुक्त  व्यवस्था  आदि 
दुर्ग के लिए अत्यंत  आवश्यक  है.

६. युद्ध की आवश्यक सभी सामग्रियों  से  भरे, 
बाहरी शत्रुओं को नाश करनेवाले  वीरों से भरे दुर्ग ही 
शक्तिशाली  और विशेष दुर्ग  है.

७. किसी भी हालत  में शत्रुओं के वश में न जाना एक दुर्ग की विशेषता है. 
भले  ही दुश्मन  से  घेरे या न घेरे या  जो भी षड्यंत्र शत्रु   करें ,तब  भी सुरक्षित जो  है वही किला  है.

८. घिरे हुए  अति शक्तिशाली  शत्रुओं  को ,
 किले के अंदर से ही सामना  करके  हराने  की   हिम्मत 
 रखनेवाला  ही किला  है. 
९. किले मज़बूत  होने  पर भी
 भीतर रहनेवालों  में साहस और  चतुराई  न  होने पर 
बेकार ही होगा. किला से कोई लाभ  नहीं  है.

Friday, April 8, 2016

अर्थ भाग --राजनीती --देश --७३१ से ७४० ---दुर्ग -शास्त्र . तिरुक्कुरल --तिरुवल्लुवर .

अर्थ  भाग --राजनीती --देश --७३१  से ७४० ---दुर्ग -शास्त्र . तिरुक्कुरल --तिरुवल्लुवर .

१.  अति  समृद्धि ,अनाज -धन धान्य से भरे देश , बड़े सज्जन ,अनावश्यक बाह्याडम्बर  न करनेवाली जनता ,

बुरे  मार्ग पर खर्च न करनेवाले नागरिक ---  ये ही आदर्श देश के लक्षण  है.

२. वही देश  है ,जहां अधिक धन संपत्ति  हो  और भूमि उर्वरा हो  ,
जनता के मन पसंद  धान ,अनाज सब्जियाँ  आदि  अधिक  पैदा  हो .

३.विदेशी  शरणार्थी   के आने पर जो नया बोझ   खर्च करने बढ़ता  है ,
उसको  संभालने  की संपत्ति  जिस  देश  में  हो ,वही देश  है.

४. वही देश  है,  जहाँ लोग भूखे न हो ,असाध्य  रोग  न हो , और नाशक शत्रु  न  हो.

५. वही देश  है जहाँ  के लोग छोटे-छोटे दल में न विभाजित  हो ,
सत्ता के अधिकार लेकर  हत्यारे न हो ,छोटे छोटे नरेश  न  हो.

६. देशों  में श्रेष्ठ  देश  वही  है ,जो शत्रुओं  से विनाश न हुआ हो  और विनाश  होने पर भी फिर उत्थान की संपत्ति  हो.
७. श्रेष्ठ देश  के लक्षण हैं  जीव नदियाँ ,ऊँचे  पहाड़ ,उससे निकलनेवाली नदियाँ ,वर्षा के पानी और
 सुरक्षित  दुर्ग   आदि.

८. सुन्दर देश  के आभूषण पाँच हैं --१.  रोग रहित जनता २. पैदावार ३. संपत्ति ४. सुखी जीवन ५. सुरक्षा   की अच्छी  व्यवस्था.

९.  अपने परिश्रम  और लगातार कोशिश   से  बढ़नेवाले देशों  से  वही देश देश है जहाँ प्राकृतिक उन्नति स्वाभावि हो.

१० .सभी प्रकार की संपत्ति  होने पर भी अच्छी  शासन  व्यवस्था न हो तो उस देश की समृद्धि नष्ट हो  जायेगी.

******************************************************************************************

Thursday, April 7, 2016

श्रोताओं और दरबार /सभा पहचानकर बोलना. ७११ से ७२० . तिरुक्कुरल -अर्थ भाग --राजनीती

श्रोताओं और दरबार /सभा  पहचानकर  बोलना. ७११  से ७२० . तिरुक्कुरल -अर्थ भाग --राजनीती


१.   चतुर लोग  श्रोताओं और सभा  के लोगों के गुण -ज्ञान पहचानकर  अपने विचार उनके  अनुकूल प्रकट करेंगे.

२. ज्ञानी अपने भाषण को समय और स्थान  के अनुकूल करेंगे.

३. सभा  और श्रोताओं  के गुण और योग्यता के विपरीत भाषण देनेवाले  कुशल वक्ता नहीं बन सकते .

४. बुद्धिमान  हो तो बुद्धिहीन लोगों के बीच अपने को भी बुद्धि  हीन   दिखाना ही उचित  है.  दूध सम  ज्ञान होने  पर भी चूने के सम  ही व्यवहार करना उचित  है.

५. ज्ञानियों  के बीच चुप रहना  सब से अच्छा गुण  है.

६. बहु ज्ञानियों के बीच भाषण देने में गलती करना  ऊंचाई से नीचे गिरने के सामान  है; सावधानी से शब्दों का प्रयोग  करना  चाहिए.

७.  बिना कसर के शब्द प्रयोग ही  शिक्षित लोगों को प्रसिद्धि दिलायेगी.

८. अपने  भाषण को  समझने की शक्ति   जिसमें हैं ,उनके सामने बोलना ऐसा है कि पौधे को बढ़ने पानी सींचना.
९.  बड़े ज्ञानियों की सभा में  बोलनेवाले बुद्धिमानों  को अज्ञानियों  की सभा  में भूलकर भी बोलना  नहीं चाहिए.

१० . ज्ञानियों का अज्ञानियों  की सभा में बोलना अमृत को मोरे में  डालने के समान  है. 

ताड़ने / भांपने की दिव्यशक्ति -- ---७०१ से ७१० ---राजनीती --तिरुक्कुरल -अर्थ भाग

ताड़ना / भांपना ---७०१ से ७१० ---राजनीती --तिरुक्कुरल -अर्थ भाग 

१. जब  एक व्यक्ति चुप रहता  है ,तब उसके मन की बात को उसके चेहरे से ही भाँपने वाला 

भविष्य ज्ञाता  सच्चमुच  संसार  का  भूषण होगा. 

२.  एक  मनुष्य के मन की बात ताड़ने  की शक्ति ईश्वर  को है  तो
 वैसी ही शक्तिवाला मनुष्य भी ईश्वर तुल्य ही होगा. 

३. एक  के चेहरे से ही उसके मन की बात ताड़नेवाले  को  अपना सहायक बना लेना चाहिए. 

४. आकार में एक  दीखनेवाले  दो व्यक्तियों के   चुप  रहने  पर  भी   ,उनके मन की बात  भाँपकर
जाननेवाले ,न जाननेवाले दोनों  अलग -अलग होते हैं. 

५.  एक व्यक्ति की आँखें और चेहरे से उनके मन की बात  न ताड़ सकते हैं तो  
न   भांपने  वाली  उन  आँखों  से क्या लाभ.?

६.  जैसे दर्पण चहरे को दिखाता हैं  वैसे  ही एक मनुष्य का चेहरा उसके  मन  की बात प्रकट  कर  देगा.



७. मन की बुरी ,अच्छे और घृणा प्रद बात को    पहले  ही  प्रकट करने की शक्ति
चेहरे जैसे और किसी को नहीं    है.


८. मन की  बात को ताड़ने की शक्ति जिसमें  हैं ,उसके सामने खड़ा होना काफी है. बोलने की ज़रुरत नहीं है.

९. आँखों को देखते  ही भाँप  जायेंगे कि  किसी के मन में बुरे विचार  है या अच्छे .
दृष्टी ताड़ने की शक्ति  का महत्त्व है. 

१०.  सूक्ष्म  बुद्धिवाले   दूसरों के मन की बात जानने के लिए   उनकी  आँखों  को ही मापक बना लेंगे.
*****

राजाश्रय --६९१ से ७०० अर्थ भाग --तिरुक्कुरल -राजनीती

राजाश्रय --६९१ से ७००  अर्थ भाग --तिरुक्कुरल -राजनीती 

१. जो राजाश्रित है ,उनको राजा के साथ ऐसा रहना है 
 राजा के निकट और राजा  से दूर. जैसे से आग से सर्दी बचाते  हैं.

२. राजाश्रित लोगों को राजा  के पसंद लोगों को ही पसंद करना चाहिए. तभी स्थायी  पद और संपत्ति मिलेगी. 

३. राजाश्रित लोगों को अति सावधानी से रहना चाहिए .
छोटी-सी गलती  भी  शक भी   संकट में दाल  देगा.
फिर राजा से सफाई देना अत्यंत  असंभव  और मुश्किल हो  जाएगा.
४. 
राजाश्रित लोगों  को राजा  के सामने  दूसरों के कान  में बोलना और हँसना भी सही नहीं है. वह संकट  प्रदान करेगा. 
५. राजाश्रित लोगों को राजा की गोपनीय बातों के बारे में पूछना ,
ध्यान  से सुनना मना है. 
राजा खुद कहेगा तो ठीक है,नहीं तो यों ही छोड़ना  बेहतर  है. 

६. राजा  का  संकेत जानकर उनके जवाब अनुकूल समय पर ही घृणित बातों  को और पसंद बातों को कहना चाहिए .
७.  राजाश्रित को केवल राजा के मन -पसंद बातों को ही बोलना चाहिए.
जो बात राजा को पसंद नहीं ,उन्हें राजा के पूछने  पर भी बोलना नहीं चाहिए. 
८. राजाश्रित लोगों का व्यवहार राजा के प्रति आदरणीय होना चाहिए ,
यद्यपि राजा उम्र में छोटा हो या निकट रिश्ते का भी हो.
९.   राजाश्रित राजा द्वारा निर्मित  चतुर  और ज्ञानी  लोग  
राजा के नापसंद कामों को करने का साहस नहीं करेंगे.
१०. 
राजाश्रित लोगों  को अपनी वरिष्ठता का लाभ उठाकर 
अनुचित कार्यों को करने पर बुराई ही होगी. 
*********

कार्य प्रणाली ---अर्थ भाग -राजनीती -- तिरुक्कुरल ६७१ से ६८० तक

          कार्य प्रणाली ---अर्थ भाग -राजनीती -- तिरुक्कुरल ६७१  से ६८० तक 

१. सोच-विचार करके  एक काम करने तैयार होने के बाद  
जरा भी देरी करना  नहीं चाहिए.
 देरी करना नुकसान उठाना है. 

२.   जो  काम धीरे धीरे करना है ,उसको आराम से कर सकते हैं ; पर 

जो काम तेज़ी  से  करना  है ,उसे तुरंत करना चाहिए.  उसमें विलम्ब ठीक नहीं है .

३.  जहाँ  काम कर सकते है , वहाँ तुरन्त  काम कर चुकना चाहिए .
नहीं  कर सकते है तो जहाँ उचित स्थान मिलेगा ,वहाँ करना चाहिए . नहीं तो उचित उपाय ढूँढ लेना चाहिए. 

४. जो भी काम हो ,शुरू करने के  बाद आधा -अधूरा न छोड़कर पूरा करना चाहिए; 

वैसे  ही दुश्मनी को भी ख़तम करना चाहिए; 
अधूरा  काम  और अधूरी दुश्मनी  अध्-बुझे आग के समान है .
  बाद में  सर्वनाश कर देगा.

५. कार्यप्रणाली  पाँच बातों से सफल होगी ;
वे  है --१.कार्य करने की  उचित सामग्री, २. औजार, ३.समय  ज्ञान , ४. स्थान , ५  उचित  पेशा   आदि.

६. काम  करने की तरीका ,आनेवाली बाधाएं  और मिलनेवाले लाभ  आदि को
सोच -समझकर कार्य करना चाहिए.

७. जो काम करना है ,उससे पूर्व परिचित अनुभवी
कार्य कर्ताओं से भी जानकारी लेनी चाहिए.
 यह भी एक कार्यप्रणाली का एक सोपान  है.

८.  एक काम करते समय ,दूसरे  काम  को भी कर चूकना,
 एक हाथी की सहायता  से दूसरे हाथी को पकड़ने के सामान है.

९. दुश्मनों को भी अपने अनुकूल बनाकर  काम करना ,
दोस्तों से बढ़कर काम को जल्दी पूरा करने में सहायता सिद्धी है .

१० . जो कमजोर हैं ,वे बलवानों के पक्ष में जाकर कार्य करने में समर्थ हो जायेगे ,
जब उनके साथी  भी  बलवानों  से डरने लगेंगे .