Thursday, April 21, 2016

मद्यपान न करना --अर्थ -भाग -तिरुक्कुरल --मित्र शास्त्र--९२१ से ९३० तक

मद्यपान  न  करना --अर्थ -भाग -तिरुक्कुरल --मित्र शास्त्र--९२१ से ९३०  तक

१.  जो  नशीली शराब  पीते  हैं ,वे किसीका  आदर  नहीं   पा सकते ; कोई भी उसे देखकर न  डरेगा.वे  अपयश  का  पात्र  बनेंगे।

२. नशीली चीजें नहीं  लेना  चाहिए।   जो सज्जनों  से बदनाम  पाना  चाहते  हैं ,वे  शराब  पी सकते  हैं.

३.पियक्कड़  बेटे को खुद उसकी माँ नहीं चाहेगी और उसके अपराधों को माफ  न  करेगी तो दूसरे कैसे चाहेंगे।
सब के घृणा का पात्र बनेगा
५.पियक्कड़  के  अपराधी    निर्लाजा  होंगे ; शर्म  नामक  भद्र   स्त्री   भाग  जायेगी .
६.  एक  बेहोश की हालत  में रहने नशीली चीज़ें  लेना अत्यधिक  मूर्खता  है.
७. आड़ में मद्यपान  करने  पर  भी उसकी आँखे
 उसे दिखा  देगी . उसने  पिया  है.
 बेहोशी आँखों  के  घूमने  से वे निंदा  के  पात्र  बनेंगे.  

८. कोई  भी   छिपा  नहीं  सकता  कि उसने पिया  नहीं  है; नशे में  कह देगा कि  उसने  पिया  है.

९.  पियक्कड़ों  को सुधारने उपदेश  देना  और मशाला  लेकर
 पानी में डूबे मनुष्य की तलाश  करना  दोनों बराबर  है ; अर्थात बेकार है.
१० . एक  पियक्कड़  ने  जब  मधु  नहीं  पिया  है ,तब  पीनेवाले  के  बद -व्यवहार  देखकर  भी सुधरता  नहीं .
 यह  क्यों  पता  नहीं  है. 

Tuesday, April 19, 2016

अर्थ भाग --मित्रता -शास्त्र --वेश्या के लक्षण --९११ से ९२०

अर्थ भाग --मित्रता -शास्त्र --वेश्या के लक्षण --९११ से ९२०

१. बिना  प्रेम  के केवल अर्थ कमाने को  ही अपने उद्देश्य बनानेवाली

 वेश्या  के  मधुर  शब्द  पुरुष को सिर्फ  दुःख  ही पहुंचाएगा .

२. अपने को मिलने वाले  अर्थ लाभ  के अनुसार  मधुर वचन  बोलनेवाली  रंडी  से  दूर रहना ही सुकर्म होगा.

३. वेश्याएं केवल  धन  के लिए आलिंगन  करते हैं ,
उनका आलिंगन अँधेरे कमरे में लाश को आलिंगन करने  के  सामान  है.

४.   आर्थिक सुख को  ही श्रेष्ठ  माननेवाले  वेश्याओं  को,जो  ईश्वरीय  कृपा के  चाहक   हैं  ,वे   कभी  नहीं  चाहेगा.

५.   सहज  ज्ञानी  और   सहज धनी   जिनके  पास  हैं ,वे  सब को सुखदेनेवाली  रंडियों  को  कभी नहीं चाहेगा.

६. जो  सांसारिक  यश  चाहते  हैं  ,वे कभी  सुख देनेवाली वेश्यागमन  न  करेंगे.


७ . अर्थ  लाभ  के लिए शारीरिक दुःख दूसरों को देनेवाली  Aस्थिर  प्रेम रखनेवाली
 वेश्याओं   गमन   करनेवाले    कमज़ोर  और असंयमी  ही होंगे.

८. ठगनेवाली आम महिला  वेश्या   के मोह  में जो  रहते हैं
 उनको   लोग  ऐसे  ही  कहेंगे  कि  उसको  मोहिनी पिशाच पकड़   लिया  है.

९. वेश्यागमन और नरक के गड्डे  में   गिरना  दोनों में  कोई फरक  नहीं  हैं.

१० . वेश्यागमन ,मद्यपान  और जुआ खेलना  आदि दिनों  कर्म करनेवालों  से  लक्ष्मी दूर  होगी ; ज्येष्ठा देवी  आजयेगी.  अर्थात  दरिद्र  बन  जाएगा.

९०१ से ९१० तक ... तिरुक्कुरल --अर्थ भाग --काम शास्त्र भाग -पति के पत्नी के प्रति का व्यवहार

९०१  से ९१०  तक ... तिरुक्कुरल  --अर्थ भाग  --काम  शास्त्र  भाग

१. गृहस्थ   जीवन  को  अधिक  चाहनेवाले ,
कर्तव्य  निभाने  पर  भी नाम नहीं पायेंगे .
 प्रशंसा  का  पात्र भी  नहीं  करेंगे.

२. अपने कर्तव्य  की  चाह  न  करके ,स्त्री के पीछे जानेवाले  लोगों  के शर्मिन्दा होना पड़ेगा.

३. बद- गुणवाले पत्नी को  सुधारने  के  प्रयत्न न  करके  पत्नी से विनम्र व्यवहार करने वाले  अच्छे लोगों के सामने लज्जित  होकर  खड़े  रहेंगे.

४. पत्नी   के  डर  से  गृहस्थ  जीवन  करने जो  डरता हैं ,उसकी  तारीफ कोई नहीं  करेंगे.

५. पत्नी से  डरनेवाले  दूसरों की भलाई नहीं  करेगा  और  कर्तव्य करने को  भी डरेगा.

६. देवों  के  जैसे  लोग  भी पत्नी  के सुन्दर बाँहों के  मोह में रहने वाले  पौरुष  के बड़प्पन  खो  जायेंगे.

७. पत्नी  की आज्ञा   मानने पौरुष  से  अति प्रशंसनीय  हैं लज्जालू स्त्री .

८. पत्नी  के   इच्छानुसार   चलनेवाले  अपने  दोस्तों  के कष्ट दूर नहीं  करेंगे   और कोई भले काम  में  नहीं  लगेंगे.
९.  पत्नी की बात मानने वाले  धर्म  -कर्म में आर्थिक  सहायता  न   करेंगे ;
अर्थ कमाने  के प्रयत्न में  भी नहीं  लगेंगे.
१०. अच्छे विचारवाले  और शुभ चिन्तक  पत्नी की बात  मानने  की गलत व्यवहार  न  करेंगे.
***************************************************************************




Saturday, April 16, 2016

मित्रता --अर्थ -भाग -मित्रता -शोध , ७९१ से ८००

मित्रता  --अर्थ -भाग -मित्रता -शोध ,  ७९१  से ८०० 
१.बिना सोचे -समझे -जाने -विचारे  मित्रता
 अपनाने से  असाध्य कष्ट  होगा .
फिर मित्र से छूटना  मुश्किल  है . 

२. बिना  सोचे -समझे -विचारे  मित्र बनाने  से  
जान का  भी खतरा हो सकता है. 

३. किसी को  मित्र बनाने  के  पहले  जान  लेना चाहिए  कि 
उसका कुल कैसा है ?उसका  परिवार  कैसा है ?उसके अपराध  क्या है ?
उसके साद-गुण  क्या है  ? आदि .

४. उच्च कुल में  जन्म  लेकर  अपयश  और अपमान से डरनेवाले और शर्मिंदा होनेवाले को  मोल लेकर  मित्र बना लेना चाहिए. 
५. ऐसे मित्र को चुन लेना  चाहिए 
 जो गलती करने से सुधारने कठोर व्यवहार  करता  है, सांसारिक 
व्यवहार जानकार चलता  है. 
६. हमें दुःख  से एक लाभ होता है. तभी हम सच्चे मित्रों का पता लगेगा. 
७. बुरे   और  बेवकूफ  मित्र को पहचानकर  मित्रता तजने  में  ही भलाई है .८. हमें  हतोत्साहित बातों  को सोचना नहीं  चाहिए.
दुःख में साथ   न  देनेवाले दोस्त को छोड़  देना  चाहिए. 

९.  जिसने हमें  बुराई की ,उसको मरते वक्त सोचने  पर भी 
अधिक  पीड़ा होगी .

१०. दोष रहित मनवालों  से  ही मित्रता बनानी चाहिए.
दोषित मित्रों को पैसे खर्च  करके  या देकर छोड़ने  में ही भला है. 


मित्रता ---मित्र -शास्त्र --७८१ से ७९० तक .

मित्रता  ---मित्र -शास्त्र --७८१ से  ७९०  तक . 
१.   मित्रता  बनाना   दुर्लभ  है; दोस्ती  बनाने  के  समान  
और  कोई  काम  नहीं  है. 

२.  ज्ञानियों   की दोस्ती अमावास्या के बाद के शशि कला के  सामान बढ़कर  पूर्णिमा  चाँद  जैसे  बढ़ता रहेगा.    
मूर्खों   की   दोस्ती पूर्णिमा के बाद के चाँद के सामन 
 घटकर ओझल हो जाएगा. 

३. अच्छे  ग्रंथों  के  पढ़ते -पढ़ते  सुख देगा ;
 वैसे  ही अच्छे दोस्तों  के मिलते -जुलते रहने  से सुख  बढेगा. 

४. दोस्ती हँसकर खुशी मनाने  के लिए  नहीं , 
दोस्त बुरे मार्ग पर चलने पर  चिढ़कर   
सुमार्ग पर ले जाने  के लिए  भी है. 

५. दोस्ती  के  लिए संपर्क और मिलने -जुलने  से 
बढ़कर समान  भावों का होना काफी  है. 
६. चेहरे  में  हँसी  दिखाना  दोस्ती  नहीं   है,
ह्रदय   से प्रेम करना ही दोस्ती है. 

७.दोस्त को बद्मार्ग पर  जाने से  रोककर  सद्मार्ग  पर  लाना  .
और दुःख के समय  साथ  देना  ही सच्ची  दोस्ती  है. 
८.  कमर से धोती गिरने  पर जैसे तुरंत  हाथ पकड़कर बाँध लेता   है .
वैसे  ही दोस्त के दुःख  देखकर मदद  करना  ही  सच्ची  दोस्ती  है. 
९. दोस्ती सच्ची स्तिथि है ,कभी मतभेद  न  होना ,जितना  हो सके उतनी मदद करना. 
१०. वे  मेरे लिए इतने प्यारे  हैं ,मैं  उसकेलिए  इतना प्यारा हूँ 
ऐसी   कृत्रिम  झूठी प्रशंसा  करने  से  उस दोस्ती में  कमी आजायेगी. 

Friday, April 15, 2016

सेना में सैनिक -गर्व --अर्थ -भाग -तिरुक्कुरल ---७७१ से ७८०

सेना  में सैनिक -गर्व --अर्थ -भाग -तिरुक्कुरल ---७७१ से  ७८० 

१.  एक  वीर  शत्रुओं  को  देखकर ललकारता है कि  
 शत्रुओं  सावधान ! मेरे सेनापति  के विरुद्ध लड़नेवाले  स्मारक स्तम्भ बन गए हैं .
 आपको भी स्मारक पत्थर बनना पड़ेगा. 


२.   एक  दौडनेवाले     खरगोश  पर  तीर चालाकर  मारने  से    बढ़कर  विशेषता    है  
 खुले मैदान  में तीर चलाकर तीर का व्यर्थ  होना .


३. दुश्मनों  से   निर्भय  होकर   वीरता से  लड़ने   का    पौरुष    सराहनीय  है ,
    उससे   बढ़कर     प्रशंसनीय  बात  है , शत्रुओं  को    संकट  में  
मदद करना ;  वही   पौरुष   के शिखर     है. 

४.    सच्चा  वीर  हाथी  पर  बर्छी  फेंककर ,  खाली हाथ  के समय
 अपने शारीर  में घुसी बर्छी  देखकर  खुश  होगा .

५.   रणक्षेत्र  में शत्रुओं  की बर्छी  घुसने पर आँख   का पलक मारना  भी  कायरता है. 

६. एक  वीर  अपने बीते समय में
 रणक्षेत्र  के घावों  को गिनकर 
 सोचेगा  कि किस दिन  में चोट  नहीं पहुंची  वह दिन  बेकार  है. 

७.  चारों  ओर घिरे यश को ध्यान  में रखकर 
 प्राण देने के लिए तैयार  वीर 
अपने पैरों पर वीर कंकण  धारण करने योग्य   वीर   है. 

८. राजा के क्रोध  की परवाह बिना किये लडनेवाला  वीर ही आदर्श  वीर माना जाएगा. 

९.  वीर   शपथ   लेकर   लड़नेवाले   वीरों पर कोई भी   आरोप  लगा  नहीं  सकता.

१०. अपने नेता के आँखों  से आंसू बहाने की वीरता दिखाकर  मरना   श्रेष्ठ  हैं ; 
ऐसी मृत्यु को ललकार मरना श्रेष्ठ  है. 
***********************************************************8

Wednesday, April 13, 2016

सेना --सेना का महत्त्व ---राजनीती --अर्थ भाग --तिरुक्कुरल --तिरुवल्लुवर. --७५१ से ७६० तक.

सेना --सेना  का  महत्त्व ---राजनीती --अर्थ भाग --तिरुक्कुरल --तिरुवल्लुवर. --७५१  से  ७६० तक. 

१.  राजाओं  की सभी दौलतों में श्रेष्ठ  दौलत   शक्तिशाली विजय दिलानेवाली सेना  है.  सभी तरह  की सेनाओं ( स्थल ,वायु ,जल )से होनी चाहिए  और बाधाओं  को देखकर  निडर रहना चाहिए. 

२. युद्ध  में  हार  की संभावना होने  पर  भी ,
सैनिक बल  कम  होने  पर  भी ,
  बाधाओं से न डरने  की शक्ति परम्परागत देशवासी सेना में ही होगी. 

३. चूहे मिलकर ध्वनियाँ निकलने  पर ,
नाग सर्प के फुफकार  के  सामने टिक नहीं सकते.
वैसे  ही  वीरों की ललकार  के सामने कायर भाग जायेंगे.

४.    सेना  वही  है ,जो शत्रु के सामने निर्भय हो,
शत्रुओं के षड्यंत्र और ठग से परिचित हो ,नाश न होने देता हो ,
कभी आतंकित न होता हो. 

५. यम भगवान  खुद लड़ने  आये ,तब  भी निडर रहने की शक्ति जिसमें  है ,वही आदर्श सेना है.

६.  एक  सेना  के बढ़िया  चार   गुण  हैं --१. वीरता ,२. माँ  मर्यादा,३.पूर्वजों  का  अनुकरण ४, नेता पर विश्वास और विश्वसनीय  सैनिक .

७.  रणक्षेत्र  में पहले सामना  करने  वाली  शत्रू   सेना  को  हराना ही वीर सेना के प्रमुख लक्षण है.

८. युद्ध कौशल  और शक्ति  से बढ़कर सेना का पंक्तिबद्ध   शृंगार  अति प्रधान  है.

९.  सेना  में जरा भी नुकसान  न  होकर , नेता से नफरत  और गरीबी रहित  सेना ही बढ़िया है. श्रेष्ठ सेना है.

१० . अतुलनीय वीरता के  वीर  और सेना  होने  पर  भी  योग्य सेनापति  रहित  सेना  बेकार  है.