Friday, June 20, 2025

योग दिवस

 योग दिवस

एस.अनंतकृष्णन, चेन्नई तमिलनाडु।

21-6-25.


भारत विश्व का ज्ञान गुरु,

 आध्यात्मिक गुरु,

 वैज्ञानिक ज्ञान को 

 ईश्वरीय ज्ञान  मानता ।

 ऐसे ज्ञान में योग अमूल्य देन।

 हज़ारों साल पुराना योग

 आज  अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य को प्रमुखता देकर मनाया जाता है।

  योग शारीरिक, मानसिक  शक्ति के लिए।

योग मन की एकाग्रता के लिए।

 योग आत्मविश्वास के लिए।

 योग आत्मबोध के लिए।

 योग आत्मज्ञान के लिए।

 योग शांतिप्रद, संतोष प्रद जीवन के लिए।

 मन की चंचलता मिटाने के लिए।

 माननीय प्रधानमंत्री  श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयत्न से विश्व योग दिवस ।

 मजहब धर्म विचार से परे

‍ विश्व हित के लिए,

 जगत कल्याण के लिए।


 योग दिवस।

   भारतीय ज्ञान दर्शन में 

   योग विज्ञान  संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए।

 आध्यात्मिकता   प्रधान,

 योग  आजकल 

 शारीरिक शक्ति के लिए।

 मानसिक तनाव दूर करने के लिए।

 जय जगत को सार्थक बनाने के लिए 

 योग दिवस ।

दशा की शिथिलता के लिए,

  अनेक रोगों से बचने के लिए।

 नीरोग जीवन के लिए।

 योग एक अपूर्व कला है।




 

No comments:

Post a Comment