Saturday, January 23, 2021

देव भक्ति है क्या?

 नमस्ते वणक्कम।

देशभक्ति, समत्व, सहोदरत्व, 

क्या है पता नहीं।

देश भक्ति हो तो नदी में  प्रदूषण,

रेत की चोरी क्यों?

खेती क्यों बदलती कारखाना।

गणपति अपमान में हर साल 

करोड़ों का खर्च।

 भिखारी के शव के नीचे

एक करोड़।

पंद्रह साल के बाद पकड़ा गया

 नकली पुलिस।

 शहरीकरण उद्योगीकरण के नाम

कृषी प्रधान भारत क्यों 

मरुभूमि बनती।

देश की भला चाहक है  तो 

भ्रष्टाचारी धनी लुटेरे

कैसे बनते सांसद विधायक मंत्री।

 कर्तव्य करने  घूस क्यों?

 सरकारी पाठशाला, अस्पताल,दूरभाष केंद्रों को

बदनाम क्यों?

नगर वाला का नाटक क्यों?

आसाराम जैसे ढोंगी कैसे?

विजय मल्लैया नीरव शरमाने खान 

  बच्चे कैसे?

 भगवान की मूर्ति का अपमान जूतों की मालाएँ कैसे?

 देश भक्ति है तो

 नदियों का राष्ट्रीय करण,

 भारत भर एक ही 

शिक्षा प्रणाली।

 ग्रामीकरण, खेती का विकास।

 शिक्षा केन्द्र अमीर गरीब भेद रहित।।

 बारह साल अमीर का मुकद्दमा।

   ये सब जब तक होता,

 तब तक नहीं सब के दिल में

 असली देश भक्ति ।

राजनीतिज्ञ में सच्ची  देश भक्ति हो तो

 कई दलों की आवश्यकता क्यों?

अपने अपने नेताओं की 

भ्रष्टाचारी क्यों नहीं छिपाते ? 

स्वरचित स्वचिंतक एस.अनंतकृष्णन ,चेन्नै।

No comments:

Post a Comment