Saturday, July 20, 2019

मुक्त भारत

भगवान  के दर्शन  में   ये अभिनेत्री  ईसाई  धर्म  प्रचारिका, वीऐ पि दर्शन, पर गरीब  भक्त  के लिए  ग्यारह घंटे।
भीड़  में पाँच  लोगों  की मृत्यु,
हस्पताल  में अनेक।
 देखा, अमीरों  केलिए  मनमाना करने मुक्त  भारत।
संचालक, मुख्य, सह,समन्वयक, सदस्य, चाहक सब को प्रणाम ।
  अनंतकृष्णन जी स्वरचित
मुक्त शैली,
मुक्त  विचार।
मुक्त चिंतन।
भारत महान
न बंधन  किसी बात का।
ईश्वर की चिंताएँ।
ईश्वर के नाम ठगने मूक्त।
हर कोई  भक्त।
आश्रम अनेक,
आसाराम  अनेक।
मंदिर  अनेक।
प्रार्थनाएँ विविध।
प्रायश्चित अनेक।
अंधविश्वास अनेक।
आसन अनेक।
न कहीं  समानता।
नंगे अघोरी के पीछे  अनेक।
दिगंबर साधु के  पीछे  अनेक।
भगवान के दर्शन  में  भी पैसा प्रधान।
न समानता।
शिक्षालय की भर्ती  में  भी
पैसे प्रधान।
सांसद, विधायक
बनने में  भी
पैसा प्रधान।
पैसे जोडो,
न्याय  अन्याय  मुक्त  जीवन।
पैसे बिना न भगवान  भी नालायक।
बरगद  के नीचे
गणेश की मूर्ति
न किसी का ध्यान।
मंदिर में  स्वर्ण,
हीरे खंडित गणेश,
अनियंत्रित  भीड।
पैसे जोडो,
अपराध करो,
दंड  पाकर भी
न जेलवास ।
मुक्त भारत।

No comments:

Post a Comment