Thursday, June 20, 2019

सोना

प्रणाम।
प्रिय मित्रों।
 सोना
दिन में  सोना  बुरा है।
रात में  काम है तो
दिन में  सोना पडेगा  ही।
सोना  महँगा है।
सोने पर सोना जो जोडा
चोरी  हो जाएँ तो
सोना  मीठी नींद
सोना न देता।
सोना महँगा है,
न नींद आती,
तो बीमारी  है।
सोना न आना रोग है।
बेटी  का नाम  सोना,
सयानी हो जाने यर
शादी  की चिंता,
सोना कालेज गयी,
समय पर वापस न आयी तो सोने की  चिंता  नहीं
बेटी  सोना की चिंता।
बैंक लाकर में  सोना,
बैंक व्यवस्थापक  जिम्मेदारी  नहीं,
यह खबर पढी तो
सोने की चिंता,
सोना हराम।
सोना जोडो,
सुरक्षा  की चिंता।
भगवान  की मूर्ति
सोने की ,पहरेदार के
प्राण खतरे में।
सोना जोड कई पागल।
सोना खरीदने  में  पागल।
सोने की बिक्री  में,
भले ही सरकार  लगे
दाम बराबर नहीं।
डाक घर का सोना ,
बैंक का सोना,
दाम बैंक बैंक में  भिन्न।
दूकान दूकान में  भिन्न।
सरकार भी बराबर  दाम निर्णय नहीं  करती।
सोना धोखा खाना,
भले ही  स्वर्ण हो या
भले ही नींद  हो या
सदा के लिए  सोना हो
मन में  बेचैनी  ही बैचैनी।
स्वरचित स्वचिंतक यस अनंत कृष्ण की प्रार्थनाएं।

No comments:

Post a Comment