Search This Blog

Sunday, July 20, 2025

प्रयत्न

 छोटा सा प्रयास 

एस.अनंतकृष्णन, चेन्नई, तमिलनाडु 

+++++++++++तमिल में एक लोकोक्ति है,

 जो प्रयास करता है,

 वह अपमानित न होगा।

 प्रयत्न संपत्ति देगी।

 वृंद ने कहा है,

 पंखा लेने से हवा नहीं,

 पंखा डुलाने के प्रयास से

 हवा आएगी।

 हवा महल  बनाना आसान,

 प्रयास करोगे तो

 महल वास्तविक बन जाएगा।

 कदम रखने के प्रयास में 

 एक एक सोपान चढेंगे तो

 चोटी पर पहूँच जाओगे।

प्रयास करने धैर्य चाहिए।

 प्रयास करने चुस्ती चाहिए।

 देव देव पुकारा 

 आलसी,

 साहसी गोताखोर बनता 

 मोती लाता।

मकड़ी के प्रयास देखकर

 निराश राजा के मन में,

साहस बंधा।

संत कवि तिरुवळ्ळुवर ने 

कहा है,

 ईश्वर से असंभव को

 प्रयास संभव कर देगा।

 दौड़ स्पर्धा में खरगोश हारा, कछुआ जीता।

खरगोश तेज दौड़ा।

 आराम लेने बैठा,

 पर कछुआ चलता रहा

 यही प्रयत्न  जीता।

 तिल सा प्रयत्न पहाड़ सा 

 कामयाबी देगा ज़रूर।।










No comments:

Post a Comment