Tuesday, November 19, 2019

साहित्य वसुधा

वणक्कम-प्रणाम।
वसुधा  साहित्य  का
अति चमत्कार।
रवि जहाँ  पहुँच  नहीं  सकता,
वहाँ  कवि पहुँचता हैं।
साहित्य  वसुधा
सात लोकों  का ज्ञान देती हैं।
नयी कल्पनाएँ,
मानसिक  परिवर्तन,
संस्कृति  सभ्यता  का विकास।
रूढ़ि वादी सिद्धांतों  में  परिवर्तन।
  संकुचित  विचारों  में,
 विस्तृत जानकारी।
निर्दयी का दयालु बनना।
दयालु को कंजूस बनाना।
मिट्टी  को स्वर्ण,
स्वर्ण  को मिट्टी  बनाना,
कामुक को भक्त:
भक्त  को कामुक
अली-कली-फूल का वर्णन।
ये सब साहित्य  पर निर्भर।
ये सब साहित्य वसुधा पर निर्भर।
स्वरचित स्वचिंतक
यस।अनंतकृष्णन।

No comments:

Post a Comment