Friday, August 18, 2023

अमर शहीदों को प्रणाम

 अमर शहीदों को प्रणाम।

हमारा   आनंद ,

हमारा आतंकरहित जीवन

  हमारा  जीता जागता 

 प्रत्यक्ष देव।

देश के लिए अपने 

 प्राण न्योछावर कर

 शहीद हो गए ।।

 उन शहीदों  को
हम प्राण  दे नहीं सकते।

 प्रत्यक्ष देव भगवान का सृजन।

 देवेन मनुष्य रूपेण का 

  प्रत्यक्ष प्रमाण।

 हमारे सैनिक,

हमारे स्वतंत्रता संग्राम के शहीद।

 हमारे स्वतंत्र भारत की खुशियों की  पक्की आधार शिला नींव।

लाल बाल पाल,

 सुखदेव भगत सिंह खुद राम, नेताजी सुभाष,  

वीर पांडिय कट्टबोम्मन।

वीर वांचिनाथ, तिरुप्पूर कुमरन।

कल्लूरी सीताराम राजू,

गांधीजी, नेहरू पटेल,

 नेता के नाम लेते हैं,

इन सबके इशारे पर

लाठी के मार सहे,

जेल की यातनाएँ सहे,

कोल्हू  बैल बन खींचे।

तन मन धन प्राण 

अपना सर्वस्व 

 भारत माता की हर कड़ी 

 जंजीर तोड़ने अर्पण किया।।

उन सभी  शहीदों को,

 आत्म बलिदानी त्यागियों को

कोटि कोटि प्रणाम।

जय भारत।

एस. अनंत कृष्णन,

चेन्नई 

 स्वरचित स्वचिंतक अनुवादक 

तमिलनाडु हिंदी प्रेमी प्रचारक।

No comments:

Post a Comment