Search This Blog

Monday, October 22, 2018

बहाना चाहिए

छुट्टी चाहिए या छूट चाहिए 
जूठन खाना है या फेंकना है 

मिलना है या मिलाना है 
प्यार करना है या ठुकराना है 
साथ देना है या साथ छोड़ना है 
कर्जा देना है या कर्जा चुकाना है 
लेनदेन से बचना है या 
लेकर न देना है या देकर न लेना है 
हर बात के लिए 
चाहिए एक बहाना। 

जी चुराना है या जी में बसना बसाना है 
प्रशंसा कानी है या निंदा 
हर बातको चाहिए बहाना।
भले ही वह सच हो या झूठ.
सच्चा बहाना एक ही। 
झूठ का बहाना अनेक। 
बहाना सत्य गौरव की बात. 
बहाना झूठा एक दिन 
करेगा मुख का काला। 
दीर्घ अपमान।
स्वचिंतक - स्वरचित - यस। अनंत कृष्णन।

No comments:

Post a Comment