Search This Blog

Thursday, June 28, 2012

.1. महान।साधु/ उत्कृष्ट आदमी।




 तिरुवल्लुवर
महान।साधु/ उत्कृष्ट  आदमी।

ज्ञान प्रभाकर  तिरुवल्लुवर ने कई शिक्षित महानों  की सृष्टि की है।

वल्लुवर को खूब अध्ययन करने के बाद उनके विचारों को सोचना और उनके मार्ग  का
अनुसरण करना,और उनके मार्ग पर चलने के लिए दूसरों से कहना आदि आनंदप्रद  कार्य  है।

चानरोन तमिल शब्द के अर्थ एक कोष के अनुसार  व्यापक है।
शिक्षित और उदार आदमी ,वीर,सूर्य, आदि अर्थ दिए गए हैं।
बुद्धिमान,शिक्षित  और आदरणीय आदमी को तमिल में सानरोन कहते हैं।
पुरानानूरू के अनुसार पिताजी को अपने पुत्र के प्रति   ऋण  हैं 
-"-अपने पुत्र को  शिक्षित और बड़ा आदमी बनाना।"
तिरिकदुकम नामक ग्रन्थ में 'बड़ों में बड़ा कहना ' कहा है।
सान्रान्मै नामक तमिल शब्द का अर्थ बड़प्पन भी है।खेत अच्छा है तो धान खूब बढेगा।
कुल भद्र हो तो महान बनेंगे।
खलिहान के धान को आग और हवा करेंगे नष्ट;--वैसे ही
बुरा संग महानों का भी ख़राब करेगा।---नालड़ीयार तमिल-ग्रन्थ।

तमिल

नील नलत्ताल  नन दिय  नेल्ले पोल   तततंग
कुल  नलात्तल   आकुवर  चान्रोर --कलनलत्तैत
 ती वलि  चेन्रु  चितैत  तान्गुच चान्रान्मै
तीयिनंच  चेरक्केदुम।  (नालाडियर)  

सान्रोन   शब्द  का और अर्थ  हैं---आत्म-न्यंत्रण  ;सहन -शीलता।

 सभी तमिल विद्वानों का मत एक-सा ही प्रकट  होता है।
मनककुड़वर  नामक कवि ने चानरोन (उत्कृष्ट  आदमी)  का मतलब यों बताया है---कई गुणों से युक्त बड़ा आदमी,
धर्म कर्मों में श्रेष्ठ आदमी महान है। 







No comments:

Post a Comment