Thursday, April 7, 2016

राजदूत ---अर्थ्भाग -राजनीती -तिरुक्कुरल --६७१से ६८०

राजदूत  ---अर्थ्भाग -राजनीती -तिरुक्कुरल --६७१से ६८० 


१. एक राज दूत  के श्रेष्ठ गुण हैं ---प्यार भरा व्यवहार ,  प्रसिद्द उच्च कुल ,
सरकार द्वारा सराहनीय संकृति आदि. 

२. राजदूत  बनने  के लिए  तीन  मुख्य गुण  हैं --१.प्यार २. ज्ञान ३, सोच-समझ बोलने की शब्द -शक्ति.

३. देश की विजय -वार्ता के दूत को अधिक ग्रंथों के ज्ञान 
और ज्ञानियों में श्रेष्ठ होना  और छानबीन कर तथ्य कहने का कौशल  आदि गुण  आवश्यक  है. 

४. राजदूत   के पद के लिए विशेष व्यक्तित्व ,शोध  करने के गुण  अधिक ज्ञान  आदि आवश्यक है. 

५. राजदूत  को ऐसे मधुर वचन बोलने की शक्ति आवश्यक है ,
जिससे सुननेवाले को क्रोध  न हो.
 अनावश्यक बातें छोड़कर आवश्यक बातें बोलने की शक्ति चाहिए. वही राजदूत का लक्षण  है. 
६. दूतों में श्रेष्ठ वही है   जो अति ज्ञानी हो ,दुश्मन की दृष्टी से निर्भय हो,
 समयानुकूल बोलनेवाले हो  ऐसा बोलना कि सुननेवाले के मन छू  सके.

७. वही दूत है जो अपने कर्तव्य को खूब समझकर   ,समय और स्थान को सही चुनकर  सोच -समझकर कहने में समर्थ हो.


८. साहसी  ,सहायक ,अच्छी चाल-चलन  आदि सच्चे आदर्श दूत के लक्षण होते  है. 

९. अपराध भरे शब्द  न  बोलना भी राज दूत के योग्य गुण है. 

१०. अपने प्राण के खतरे के समय  में  भी  निडर होकर अपने राजा के कल्याण कार्य करनेवाला  ही  राज दूत है. 

८. 

No comments:

Post a Comment